मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
फातिमा सना की जगह अब मुनीबा अली संभालेगी पाकिस्तान की कमान, आईसीसी टूर्नामेंट के लिए हुआ बड़ा बदलाव​ | सरकार ने E100 फ्यूल को दी मंजूरी, यह E20 से कितना अलग, क्या होगा फायदा?​ | 10 महीने बाद पहली बार चांदी 2 लाख से नीचे, सोने में सिर्फ ₹500 गिरावट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Burnt Kheer Smell Removal Tips: क्या जल गई है खीर? इन 4 तरीकों से कम कर सकते हैं जली हुई गंध​

Burnt Kheer Smell Removal: खीर भारतीय घरों में बनाई जाने वाली पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। त्योहार हो या कोई खास मौका, लोग बड़े चाव से खीर बनाकर खाते हैं। हालांकि, इसे बनाते समय अगर गैस की आंच तेज हो जाए या लगातार चलाना भूल जाएं, तो दूध नीचे से जलने लगता है। इससे […]

Burnt Kheer Smell Removal: खीर भारतीय घरों में बनाई जाने वाली पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। त्योहार हो या कोई खास मौका, लोग बड़े चाव से खीर बनाकर खाते हैं। हालांकि, इसे बनाते समय अगर गैस की आंच तेज हो जाए या लगातार चलाना भूल जाएं, तो दूध नीचे से जलने लगता है। इससे खीर में जली हुई गंध आने लगती है और उसका स्वाद भी खराब हो सकता है।

ऐसी स्थिति में कई लोग पूरी खीर फेंक देते हैं, लेकिन कुछ आसान उपायों से हल्की जली हुई महक को कम करने की कोशिश की जा सकती है। आइए जानते हैं कि खीर में से जले दूध की गंध कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इलायची पाउडर का करें इस्तेमाल

इलायची की खुशबू मीठे पकवानों का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित होती है। अगर खीर में हल्की जली हुई गंध आ रही है, तो उसमें थोड़ी मात्रा में इलायची पाउडर मिला सकते हैं। इससे खीर में इलायची की खुशबू आएगी।

तेज पत्ता करें इस्तेमाल

खीर में हल्की जली हुई महक को कम करने के लिए तेज पत्ता का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें एक तेज पत्ता, एक हरी इलायची, एक बड़ी इलायची और दो लौंग डालकर हल्का भून लें। 

इसके बाद इन मसालों को खीर में डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर निकाल लें। ध्यान रखें कि मसालों की मात्रा ज्यादा न हो, वरना खीर का मूल स्वाद बदल सकता है।

पान के पत्ते से बदल सकती है खुशबू

पान के पत्तों में अपनी अलग सुगंध होती है। कुछ लोग खाने की चीजों में हल्की दुर्गंध को कम करने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। इससे महक खाने लायक हो जाती है। 

अगर आप खीर में पान का पत्ता डालना चाहते हैं, तो पहले बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करें और कुछ मिनट बाद निकाल लें।  

दालचीनी से बढ़ाएं खीर की सुगंध

दालचीनी की खुशबू मीठे पकवानों में अच्छी लगती है। अगर खीर में हल्की जली हुई महक है, तो उसमें दालचीनी का छोटा टुकड़ा डालकर कुछ मिनट तक रहने दें। 

इसके बाद दालचीनी निकाल लें। चाहें तो दालचीनी को थोड़े से घी में हल्का गर्म करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खीर में मसालेदार मिठास वाली खुशबू आ सकती है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY