मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हिमाचल हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, अदालती आदेश पालन के लिए 3 हफ्ते की मोहलत​ | Jio Listing से पहले अंबानी को मिली गुड न्यूज, इस मामले में कंपनी बनी नंबर-1​ | बिजनौर: नौकर ने की 22 लाख की चोरी, गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा: PNB बैंक में 35 करोड़ का घोटाला! FD तोड़कर दूसरे खातों में ट्रांसफर किए पैसे​

पंजाब नेशनल बैंक की ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित शाखा में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है. आरोप है इस शाखा में 35 करोड़ रुपये की एफडी तोड़कर पूरी रकम दूसरे लोगों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. जानकारी होने पर एफडी […]

पंजाब नेशनल बैंक की ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित शाखा में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है. आरोप है इस शाखा में 35 करोड़ रुपये की एफडी तोड़कर पूरी रकम दूसरे लोगों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. जानकारी होने पर एफडी खाता धारकों ने बैंक पहुंचकर खूब हंगामा किया.

बैंक पहुंचे खाता धारकों ने बताया कि लोग अपने भविष्य की जरूरत को देखते हुए अपनी जमा पूंजी फिक्स डिपॉजिट करते हैं, लेकिन बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर इस जमा पूंजी में सेंध लगाई गई है. बताया कि उनकी एफडी तोड़ कर पूरी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है. पीड़ित खाताधारकों ने बैंक में हंगामा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. साथ ही अपनी पूरी रकम वापस दिलाने की मांग की है.

बढ़ सकती है घोटाले की रकम

अब तक की पड़ताल में 35 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता का मामला सामने आया है. आशंका है कि यह रकम और भी बढ़ सकती है. हालात को देखते हुए बैंकिंग व्यवस्था और खाताधारकों की जमा पूंजी की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. खाता धारकों ने खुद सवाल उठाया है कि उनकी एफडी किस नियम और प्रक्रिया के तहत तोड़ी गई. फिर इस रकम को किन खातों में ट्रांसफर किया गया. खाता धारकों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

जांच में जुटी पुलिस

इस घोटाले पर अभी तक बैंक प्रबंधन ने तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार के मुताबिक कई खाता धारकों ने लिखित शिकायत दी है. इस मामले में बैंक कर्मचारियों और प्रबंधन से जानकारी जुटाई जा रही है. प्रारंभिक जांच में कुछ बैंककर्मियों की मिलीभगत का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY