CSK vs SRH 63rd Match IPL 2026 Highlight: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइडर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सनराइडर्स ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी दावेदारी को मजबूत किया। इससे पहले सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई महज 180 रन बना सकी। CSK के द्वारा दिए गए स्कोर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

SRH की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए चेपॉक में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। ये ही कारण रहा कि हैदराबाद इस मुकाबले में जीत दर्ज कर पाया।
ईशान किशन ने खेली मैच जीताऊ पारी
चेपॉक में इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का पूरा श्रेय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को जाता है। एक तरफ जहां निरंतर अंतराल में विकेट गिर रहे थे। दूसरी तरफ ईशान किशन मैदान पर डटे रहे और हेनरिक क्लासेन के साथ 41 गेंदों में 75 रन की साझेदारी कर मैच को टीम की तरफ मोड़ दिया। ईशान किशन ने 47 गेंदों में 7 चौको व 3 छक्कों की मदद से 70 रन की अहम पारी खेली।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी
अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज व्यक्तिगत रूप में भी ज्यादा रन नहीं बना पाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रन की पारी डेवाल्ड ब्रेविस की तरफ से देखने को मिली। उन्होंने ये रन 44 गेंदों में 4 छक्कों और दो चौके की मदद से बनाए। इससे पहले शुरुआत में चेन्नई को तीसरे ही ओवर में 31 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया। इसके बाद 48 रन पर दूसरा तो 90 और 100 रन क्रमश: तीसरा व चौथा झटका लगा। कुल मिलाकर मुकाबले में चेन्नई की तरफ से ज्यादा बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। जिसका नतीजा ये रहा कि टीम 200+ टारगेट खड़ा करने में असफल रही।
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रन की छोटी पारी खेली। इसके अलावा अंत में शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। वहीं, कार्तिक शर्मा के बल्ले से 32, उर्वील पटेल 13 तो प्रशांत वीर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
Khabar Monkey
पैट कमिंस ने की शानदार गेंदबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएसके संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा को पवेलियन भेजकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा युवा गेंदबाज साकिब हुसैन ने 2 बल्लेबजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा को 1-1 विकेट मिला।





