शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिल दुरुस्त, ब्लड शुगर कंट्रोल…सर्दियों का फल सिंघाड़ा सेहत के लिए कितना फायदेमंद?​ | बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का रखें खास ख्याल​ | अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी असमिया फिल्म ‘आदिशक्ति’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर में बच्चे की मौत पर बोले अखिलेश- परिवार की मदद करेगी सपा, CM न करें शोक का नाटक​

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला था. अब अखिलेश यादव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हादसे में बच्चे की […]

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला था. अब अखिलेश यादव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हादसे में बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही BJP पर निशाना साधते हुए लखनऊ अग्निकांड में मृतक की मां के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया.

अखिलेश यादव ने कहा, ‘किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं… हम अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करने वाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी मां के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी.. शोक का नाटक करने वालों का स्वांग जनता समझ चुकी है.’

योगी ने सपा को बताया था गुंडागर्दी और अराजकता का पर्याय

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर रोड शो में बच्चे की मौत को लेकर सपा पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी गुंडागर्दी और दंगों का पर्याय है. योगी ने आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान हुई अराजकता में एक मासूम की जान चली गई. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह बच्चे के परिवार से मुलाकात करेंगे और दोषियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी, जिसे उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी. उन्होंने कहा था कि सड़कें अराजकता फैलाने के लिए नहीं बनाई गई हैं.

रोड शो में बुलडोजर के इस्तेमाल पर भी लगाई थी रोक

गोरखपुर में रोड शो के दौरान स्वागत के लिए बुलडोजर के इस्तेमाल का मामला भी चर्चा में रहा. अखिलेश यादव ने अपने स्वागत में बुलडोजर के इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही थी. इसके बाद उन्होंने बच्चे की मौत पर संवेदना जताते हुए परिवार की मदद के लिए पार्टी नेताओं को निर्देश देने की जानकारी दी.

12 साल के बच्चे की कैसे हुई थी मौत?

गोरखपुर में 18 नवंबर को अखिलेश यादव ने करीब 20 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था. इसी दौरान 12 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई थी. वह चौरीचौरा क्षेत्र के राजधानी गांव का रहने वाला था. उसके पिता ओंकार सिंह स्थानीय BJP नेता बताए गए हैं. परिजनों का आरोप है कि जिस जेसीबी से रोड शो के दौरान फूल बरसाए जा रहे थे, उसी की टक्कर से बच्चे की जान गई. पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मामले में पांच सपा नेताओं समेत 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY