रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली-UP में बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी…. छठ पर आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम? जानें 15 राज्यों का हाल​ | गाड़ियों के नियमों का बदलता गियर: नई या पुरानी कार खरीदने से पहले क्या देखें?​ | 8th Pay Commission: नियम लागू होने से पहले हो गए रिटायर, तो कैसे मिलेगा पुरानी सैलरी का बकाया पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Harak Singh Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी केस की जांच पर हरक सिंह रावत ने उठाएं सवाल, कहा- ‘रिसॉर्ट तोड़ने की जल्दबाजी क्यों?’​

Harak Singh Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। इस मामले पर अब कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान चुनाव प्रबंधन अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते निशाना साधा हैं। उन्होंने इस केस की जांच पर […]

Harak Singh Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। इस मामले पर अब कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान चुनाव प्रबंधन अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते निशाना साधा हैं। उन्होंने इस केस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘आखिर सबूत मिटाने की इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई?’

हरक सिंह ने अंकिता भंडारी केस को लेकर उठाएं सवाल

हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल करते हुए कहा कि आखिर पुलिस की पूरी जांच होने से पहले उस रिसॉर्ट को क्यों ध्वस्त किया गया? जिस कमरे में अंकिता रहती थी, उसे सबूत जुटाने से पहले क्यों तोड़ दिया गया? आखिर सबूत मिटाने की इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई?

रिसॉर्ट और कमरा क्यों तोड़ा गया? हरक सिंह रावत ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस… pic.twitter.com/x0srvK6wCU

— Bansal News Official November 13, 2026

हरक सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

हरक सिंह रावत ने तंज कसते हुए कहा कि’ सरकार के दामन पर दाग आधा नहीं, बल्कि पूरी तरह काला है। जिनका अपना दामन दागदार है, उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है।’ 

उन्होंने आगे कहा कि ‘अंकिता मामले में सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए और जनता के सामने सच्चाई रखनी चाहिए।’

क्या है मामला, कौन थीं अंकिता भंडारी?

19 वर्षीय अंकिता भंडारी उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं। 18 सितंबर 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के चार दिन बाद उनका शव चिल्ला नहर से बरामद हुआ था। इस मामले में रिसॉर्ट के मालिक और पूर्व बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य तथा उसके दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी ठहराया गया था।

अंकिता के परिवार ने लंबे समय से मामले में कथित VIP के नाम को लेकर जांच की मांग की है। परिवार ने दुष्यंत कुमार गौतम पर भी आरोप लगाए हैं, हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है। गौतम को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं। दुष्यंत कुमार गौतम नवंबर 2020 से अगस्त 2026 तक उत्तराखंड में बीजेपी के प्रभारी रहे थे। सोमवार को उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसी नियुक्ति को लेकर अंकिता के मातापिता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY