सिंघाड़ा इस वक्त मार्केट में आना शुरू हो चुका है. क्रंच और हल्की मिठास से भरपूर ये फल कच्चा या उबालकर खाते हैं. कई जगहों पर सिंघाड़े की मसालेदार स्वादिष्ट सब्जी भी बनाई जाती है. सिंघाड़ा स्वाद के साथ ही पोषक तत्वों का भी खजाना है, इसलिए ये आपके दिल की सेहत को दुरुस्त रखने से लेकर कई तरह से फायदेमंद होता है. इस तरह से सीजन में सिंघाड़ा को अपनी डाइट में शामिल करने की एक नहीं बल्कि कई वजहें हो सकती हैं.

सिंघाड़े का आटा भी बनाया जाता है जिसके व्रत में खाने के लिए व्यंजन बनाए जाते हैं तो वहीं इसे ड्राई करके भी खाया जाता है, लेकिन सबसे बेस्ट है कि आप इसे फ्रेश खाएं. इससे ये आपको सर्दियों के मौसम में हेल्दी रखने में भी मदद करेगा. इसके अलावा भी कई और फायदे होंगे. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.
लो कैलोरी ज्यादा पोषक तत्व!
के मुताबिक सिंघाड़ा में 74 प्रतिशत पानी पाया जाता है. ये लो कैलोरी होता है और कई पोषक तत्वों से भरपूर है. इसमें फाइबर, मैग्नीज, कॉपर, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 6, पोटेशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स के अलावा भी कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं.
हार्ट के लिए फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर, बैड कोलेस्ट्रॉल का जैसी हाई ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स जैसे जोखिम फैक्टर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं. में दी जानकारी के मुताबिक, सिंघाड़ा पोटेशियम का बढ़िया सोर्स है और कई स्टडीज ये कहती हैं कि इस मिनरल से रिच फूड्स को आहार का हिस्सा बनाने से हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम होता है.
Getty Images
फ्री रेडिकल्स से बचाव
सिंघाड़े में अच्छी मात्रा में फेरुलिक एसिड, गैलोकेटचिन गैलेट, एपिकेटचिन गैलेट और कैटचिन गैलेट जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये शरीर को ‘फ्री रेडिकल्स’ से बचाने में मदद करते हैं. अगर शरीर में फ्री रेडिकल्स जमा हो जाएं, तो ये बॉडी की नेचुरल की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली पर हावी हो सकते हैं. ‘ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस’ बढ़ा सकते हैं जो लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों को बढ़ावा दे सकते हैं जैसे टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर, हार्ट से जुड़ी दिक्कतें.
लो ग्लाइसेमिक फूड
सिंघाड़ा को आमतौर पर लो ग्लाइसेमिक फूड की कैटेगरी में रखते हैं, क्योंकि इसका GI 49 से 54 के आसपास माना जाता है, इसलिए इससे शुगर स्पाइक तेजी से नहीं होता है. इसी वजह से डायबिटिक लोग भी सीमित मात्रा में खा सकते हैं.
वेट कंट्रोल में हेल्पफुल
के मुताबिक, सिंघाड़ा को ‘हाईवॉल्यूम’ फूड की कैटेगरी में रखा जाता है यानी ऐसा खाना जो कैलोरी में कम होता है, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराता है. इसी वजह से ये वेट लॉस में हेल्पफुल साबित हो सकता है. वजन कम करने की जर्नी पर हैं और बारबार भूख लगती है तो आप सिंघाड़ा को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.