शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
50 हजार रुपये में BA की फेक मार्कशीट, पंजाब से नगालैंड तक जुड़े तार; बरेली का प्रदीप कैसे करता था फर्जीवाड़ा?​ | तहलका मचा गया जियो आईपीओ! 2, 5 या 10 नहीं एक साथ ध्वस्त किए 12 रिकॉर्ड​ | डेढ़ महीने से लड़की लापता… बरेली के युवक ने कर लिया सुसाइड, पिता बोले- पुलिस की ‘मेंटल टॉर्चर’ से परेशान हो गया था​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोड्डा में हैवानियत… मेला देखकर लौट रही नाबालिग से जंगल में गैंगरेप, POCSO एक्ट में 5 दरिंदे गिरफ्तार​

Godda News: झारखंड के गोड्डा में मेला देखकर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. घटना महागामा थाना क्षेत्र की है. 21 अक्टूबर की रात करीब आधा दर्जन दरिंदों ने नाबालिग को जबरन जियाजोरी के घने जंगल में घसीटकर घटना को अंजाम दिया. मामले की गंभीरता को […]

Godda News: झारखंड के गोड्डा में मेला देखकर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. घटना महागामा थाना क्षेत्र की है. 21 अक्टूबर की रात करीब आधा दर्जन दरिंदों ने नाबालिग को जबरन जियाजोरी के घने जंगल में घसीटकर घटना को अंजाम दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप में शामिल 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से पीड़िता से लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली गई है.

जानकारी के मुताबिक, पाकुड़ जिले की रहने वाली पीड़िता दुर्गा पूजा के अवसर पर महागामा में अपनी मौसी के घर आई हुई थी. 21 अक्टूबर की रात वह अपने दो रिश्तेदारों के साथ मेला घूमकर घर लौट रही थी. जियाजोरी जंगल के समीप 56 अज्ञात अपराधियों ने उसे जबरन घेर लिया और बलपूर्वक जंगल के भीतर ले जाकर बारीबारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. हैवानियत के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के गले से चांदी की चेन भी छीन ली थी.

एसपी ने बनाई एसआईटी, 5 आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी की सूचना मिलते ही गोड्डा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , महागामा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. पुलिस ने पीड़िता से मिले सुरागों और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से त्वरित छापेमारी कर 5 आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी मोहसीन अंसारी के घर से पीड़िता से छीनी गई चांदी की चेन बरामद की गई. पूछताछ में पांचों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी महागामा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं:

मोहसिन अंसारी

मो. जहूर अंसारी

मो. अवाज अंसारी

मो. मोतीम अंसारी

मो. परवेज अंसारी

पुलिस ने आरोपियों को पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार सहआरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY