शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
आज होगा निर्णायक मुकाबला, क्या चार साल बाद भारतीय जर्सी में उतरेंगे भुवनेश्वर कुमार?​ | Love Horoscope For 17 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 17 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | Mumbai Indians के साथ खत्म हुआ 10 साल का सफर, Head Coach पद से हटे Mahela Jayawardene​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पेड़ से बांधकर 3 बार पीटा, जंगल में दी नर्क जैसी यातना; बच्चे से हैवानियत की कहानी​

मध्य प्रदेश के गुना में एक 10 वर्षीय बच्चे के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस बच्चे को एक युवक बहला फुसलाकर जंगल में ले गया, जहां उसे 12 घंटे तक पेड़ से बांधकर 3 बार पिटाई की. वहीं रात में जब आरोपी कच्ची दारू पीकर सो गया तो बच्चे […]

मध्य प्रदेश के गुना में एक 10 वर्षीय बच्चे के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस बच्चे को एक युवक बहला फुसलाकर जंगल में ले गया, जहां उसे 12 घंटे तक पेड़ से बांधकर 3 बार पिटाई की. वहीं रात में जब आरोपी कच्ची दारू पीकर सो गया तो बच्चे ने जैसे तैसे खुद को बंधन मुक्त किया और भागकर अपने ननिहाल पहुंच गया. जहां उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई. इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक बच्चे के बयान के आधारपर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. बच्चे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी उसे टमटम पर बैठाकर हड्डीमिल के जंगल में ले गया, जहां उसे पेड़ से बांध दिया था. वह इस पेड़ से करीब 12 घंटे तक बंधा रहा. इस दौरान आरोपी ने उसे तीन बार पीटा भी. बाद में जब आरोपी कच्ची शराब पीकर लुढ़क गया तो उसने जैसे तैसे रस्सी को ढीला किया और निकलकर फरार हो गया.

नानी को बताई आपबीती

पीड़ित बच्चे ने बताया कि वह भागकर श्रीराम कॉलोनी में रहने वाली अपनी नानी के घर पहुंचा और उन्हें पूरी आपबीती सुनाई. बताया कि वह दोपहर बाद स्कूल से घर लौट रहा था. रास्ते में आरोपी ने उसे बहाने टमटम पर बैठा लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ ये हैवानियत की. पीड़ित बच्चे ने बताया कि 12 घंटे में आरोपी ने 3 बार उसके साथ बुरी तरह से मारपीट भी की. इसके बाद बच्चे की नानी ने पुलिस में शिकायत दी है.

जांच में जुटी पुलिस

कैंट थाना पुलिस के मुताबिक बच्चे की ओर से शिकायत मिली है. इस शिकायत के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश हो रही है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्चे के चाचा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 16 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह स्कूल के लिए निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा था. परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो पता चला कि स्कूल से समय पर घर के लिए निकला. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दी थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY