: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश लगातार जारी है। घटना के आठ दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे तक नहीं पहुंच सकी है। शुरुआती इनपुट के मुताबिक, श्रद्धा के नेपाल में छिपे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी में बारबार अपना शहर और ठिकाना बदल रही है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पुलिस को उसकी संभावित लोकेशन मिलने से करीब चार घंटे पहले ही वह वहां से निकल जाती है। ऐसे में जांच टीम के लिए उस तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। नेपाल में उसकी तलाश के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा और मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगने वाला समय भी जांच को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, श्रद्धा की मौजूदा लोकेशन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

चार मोबाइल नंबरों के जरिए तलाश
श्रद्धा दुबे का पता लगाने के लिए पुलिस भारत के तीन और नेपाल के एक मोबाइल नंबर से जुड़े इनपुट खंगाल रही है। इन नंबरों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर उसके संभावित ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, लगातार ठिकाने बदलने की खबरों के बीच पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें:
वीडियो जारी करने के बाद सोशल मीडिया से दूरी
हत्याकांड के मामले में श्रद्धा दुबे ने दो दिन पहले एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है। उसका बयान भी सीधे उसके अकाउंट से जारी होने के बजाय एक करीबी के अकाउंट के जरिए सामने आया था।
आठ दिन बाद भी दोनों बहनों की तलाश जारी
शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की तलाश की जा रही है। दोनों के अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने के कारण जांच टीम अलगअलग सुरागों के आधार पर आगे बढ़ रही है। फिलहाल, पुलिस मोबाइल नंबरों से मिलने वाले इनपुट और अन्य संभावित सुरागों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले में दोनों की गिरफ्तारी और श्रद्धा के नेपाल में होने की जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
ये भी पढ़ें: