शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पिता अकबर से की बगावत, फिर भी बना बादशाह, सलीम से जहांगीर बनने की पूरी कहानी​ | MLC चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर फिर होगी वोटिंग, सपा उम्मीदवार ने लगाए थे बूथ कैप्चरिंग के आरोप​ | Healthy Atta for Roti: रोज गेहूं की रोटी खाकर हो गए हैं बोर? डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी रोटियां​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Daroga Audio Viral: मऊ में खाकी पर उठे सवाल, महिला को कमरे में अकेले बुलाने का आरोप, ऑडियो वायरल, SP ने किया लाइन हाजिर​

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दरोगा का एक महिला से बातचीत का आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। मधुबन थाना क्षेत्र की दुबारी पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें महज चार […]

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दरोगा का एक महिला से बातचीत का आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। मधुबन थाना क्षेत्र की दुबारी पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें महज चार दिन पहले ही चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मामला मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दुबारी पुलिस चौकी का है। यहां तैनात चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह की एक महिला के साथ बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो को लेकर सवाल उठने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। हालांकि, वायरल ऑडियो में हुई बातचीत की परिस्थितियों और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। 

वायरल ऑडियो में उपनिरीक्षक की एक महिला से बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। बातचीत को लेकर सवाल उठने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। महिला की पहचान गोपनीय रखी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एएसपी बोले जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह को कुछ दिन पहले ही दुबारी चौकी का प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद उनकी एक महिला से बातचीत का कथित आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

एएसपी अनूप कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में इस तरह का आचरण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उपनिरीक्षक के खिलाफ आगे की कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल ऑडियो से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें:

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY