Health

गर्मियों के बीज सब्जा सीड्स से जुड़े वो मिथक, जिनपर आसानी से भरोसा कर लेते हैं लोग

गर्मियों का मौसम शुरु होते है खानपान में भी बदलाव होने लगता है. इस उमसभरे मौसम में लोग शरीर को ठंडा और हाइड्रेटिड रखने वाली चीजों का सेवन शुरु कर देते हैं. जिसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर है सब्जा सीड्स. ये छोटे से दिखने वाले बीज शरीर को कई तरह के फायदे देते हैं. सब्जा सीड्स को लेकर अलग-अलग तरह से अपनी डाइट में शामिल करता है. कोई शरबत में, कोई दलिया या ओट्स में और कोई पानी के साथ इसे लेता है. भले ही सब्जा सीड्स शरीर को फायदे देता हो. लेकिन इससे जुड़े कुछ ऐसे मिथक भी हैं, जिनपर लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं और गलत तरीके से इन्हें डाइट में शामिल करते हैं.

गर्मियों के बीज सब्जा सीड्स से जुड़े वो मिथक, जिनपर आसानी से भरोसा कर लेते हैं लोग
गर्मियों के बीज सब्जा सीड्स से जुड़े वो मिथक, जिनपर आसानी से भरोसा कर लेते हैं लोग

जिससे फायदे के बजाय नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी हो जाता है कि सब्जा सीड्स से जुड़ी कौन-सी बातें सच हैं और कौन-सी सिर्फ भ्रम, ताकि आप गर्मियों में सेहत का सही ख्याल रख सकें और गलत धारणाओं से बच सकें. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इसी से जुड़े 5 मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में.

मिथक 1: सब्जा सीड्स तुरंत शरीर को ठंडा कर देते हैं

सच्चाई: सब्जा सीड्स ठंडी तासीर वाले बीज होते हैं. ऐसे में अक्सर लोग मानते हैं कि इसे खाते ही तुरंत शरीर को ठंडक मिलती है. लेकिन ये सच नहीं है. ये बीज शरीर को ठंडक जरूर देते हैं, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे होता है. यह कोई इंस्टेंट कूलिंग एजेंट नहीं है, बल्कि नियमित सेवन से फायदा मिलता है.

मिथक 2: सब्जा सीड्स जितना ज्यादा खाएं, उतना फायदा होगा

सच्चाई: कुछ लोग सोचते हैं कि ज्यादा मात्रा में सब्जा सीड्स खाने से ज्यादा लाभ मिलेगा. लेकिन ये धारणा बिल्कुल गलत है. ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट फूलना, कब्ज या डाइजेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए.

मिथक 3: सब्जा सीड्स हर किसी के लिए सुरक्षित हैं

सच्चाई: सब्जा सीड्स को लेकर ये बात भी कही जाती है कि इसे हर उम्र के लोग खा सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं या कुछ स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए.

मिथक 4: सब्जा सीड्स वजन तुरंत कम कर देते हैं

सच्चाई: कई लोग इसे वजन घटाने का आसान और तेज उपाय मान लेते हैं. भले ही ये फाइबर से भरपूर होते हैं और भूख कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन अकेले इनसे वजन तेजी से कम नहीं होता. सही डाइट और एक्सरसाइज भी जरूरी है.

मिथक 5: सब्जा सीड्स को बिना भिगोए भी खा सकते हैं

सच्चाई : सब्जा सीड्स को गलत तरीके से खाने पर नुकसान हो सकता है. कुछ लोग इन्हें सीधे ही खाने लगते हैं. लेकिन ये बिल्कुल गलत है, इन्हें हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए. क्योंकि सूखे बीज गले में फंस सकते हैं और पाचन में भी परेशानी कर सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply