Health

Smart Hacks: फर्श पर नहीं आएंगी मक्खियां, चींटियों का भी होगा सफाया…बस अपनाएं ये 5 स्मार्ट हैक

Smart Hacks: गर्मियां आते ही घर में कई तरह के कीड़े मकोड़ों का आतंक शुरु हो जाता है. फर्श पर मक्खियां लगना, मच्छर घूमना और हर खाने की चीज पर चींटियां लगने लगती हैं. ऐसे में कई बार बार-बार सफाई करने के बावजूद भी इनसे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है, जिससे न सिर्फ घर की साफ-सफाई प्रभावित होती है बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में लोग फिनाइल या महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं. लेकिन कई बार ये भी बेअसर हो जाते हैं.

Smart Hacks: फर्श पर नहीं आएंगी मक्खियां, चींटियों का भी होगा सफाया…बस अपनाएं ये 5 स्मार्ट हैक
Smart Hacks: फर्श पर नहीं आएंगी मक्खियां, चींटियों का भी होगा सफाया…बस अपनाएं ये 5 स्मार्ट हैक

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू उपाय इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं. जी हां, छोटे-छोटे स्मार्ट हैक्स भी बड़ा फर्क डाल सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 स्मार्ट हैक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से मक्खियों और चींटियों को दूर रख सकते हैं और अपने घर को साफ, सुरक्षित और फ्रेश बना सकते हैं.

मक्खियों को ऐसे करें दूर

गर्मी के मौसम में पोछा लगाने के बाद भी फर्श पर मक्खियों की भरमार हो जाती है, जो दिखने में काफी अनहाइजीनिक लगती है. ऐसे में आपको इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. बस पोछा लगाने वाले पानी में फिटकरी मिला दें और इससे फर्श को साफ करें. मक्खियां कुछ दी सेकेंड में भाग जाएंगी और वापस भी नहीं आएंगी.

मच्छर को भगाने वाला हैक

मच्छर को भगाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाएं जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी से भी आप इससे छुटकारा पा सकते हैं. जी हां, आपको बस एक पैन में कॉफी पाउडर को भून लेना है और उसका धुआं घर में फैला दें. इससे मच्छर अंदर नहीं आते हैं. साथ ही मक्खियां भी दूर रहती हैं.

चींटियों का होगा सफाया

चींटियां न सिर्फ खाने के बर्बाद करती हैं बल्कि काटने पर लाल चतके भी छोड़ देती हैं. इसलिए इन्हें भगाने के लिए आपको हल्दी पाउडर और बेकिंग पाउडर को मिक्स करके चींटियों पर डाल देना है. या चींटी वाली जगह पर छिड़क देना है. इससे चींटियां दूर भाग जाती हैं.

छिपकली को कैसे भगाएं?

घर की दीवारों पर घूमती छिपकलियां को दूर भगाने के लिए आप नेफ्थलीन बॉल्स (गोलियां) का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसकी तेज गंध छिपकलियों को पसंद नहीं होत. इसके अलावा लहसुन और प्याज का रस भी काफी असरदार माना जाता है. इसे पानी में मिलाकर स्प्रे करने से छिपकलियां उस जगह से दूर रहने लगती हैं.

कॉकरोच को भगाने के घरेलू उपाय

कॉकरोच को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण काफी कारगर होता है. इसे कॉकरोच वाली जगह पर रखने से वे खत्म होने लगते हैं. इसके अलावा तेज पत्ता (बे लीफ) को पीसकर छिड़कने से भी कॉकरोच दूर रहते हैं, क्योंकि इसकी गंध उन्हें पसंद नहीं होती.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply