Entertainment

Varun Dhawan Upcoming Movies: एक नहीं दो-दो कॉमेडी फिल्में, वरुण धवन की अपकमिंग पिक्चर्स के बारे में जान लीजिए

Varun Dhawan Upcoming Movies: वरुण धवन नए जमाने के एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने अपने 14 सालों के करियर में कई सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. साल 2012 में उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपना करियर शुरू किया था. उसके बाद वो ‘मैं तेरा हीरो’, ‘बदलापुर’, ‘ABCD 2’ और ‘दिलवाले’ समेत कई अच्छी फिल्मों का हिस्सा रहे. आज भी वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं. आए दिन उनकी नई फिल्मों को लेकर अपडेट सामने आते रहते हैं.

Varun Dhawan Upcoming Movies: एक नहीं दो-दो कॉमेडी फिल्में, वरुण धवन की अपकमिंग पिक्चर्स के बारे में जान लीजिए
Varun Dhawan Upcoming Movies: एक नहीं दो-दो कॉमेडी फिल्में, वरुण धवन की अपकमिंग पिक्चर्स के बारे में जान लीजिए

इसी साल जनवरी में वो सनी देओल के साथ ‘बॉर्डर 2’ में दिखे, जिसने वर्ल्डवाइड 460 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. अभी भी उनके खाते में दो फिल्में, जो आने वाले समय में हमें बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगी. आज यानी 24 अप्रैल को वरुण का 39वां बर्थडे है. इस मौके पर बात उनकी उन दो अपकमिंग फिल्मों की.

है जवानी तो इश्क होना है

पहली फिल्म है ‘है जवानी तो इश्क होना है’, जिसे के पिता डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये पिक्चर 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पहले इसकी रिलीज डेट 10 अप्रैल थी. बाद में मेकर्स ने पोस्टपोन करके इसे 5 जून को लाने का फैसला किया था, लेकिन 4 जून को यश की ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है. ऐसे में इस फिल्म को 12 जून को रिलीज करने का फैसला किया गया है.

नो एंट्री 2

अगली फिल्म है ‘नो एंट्री 2’, जो साल 2005 में आई सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर की फिल्म का सीक्वल है. इसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था और बोनी कपूर प्रोड्यूसर थे. रिपोर्ट की मानें तो दूसरे पार्ट का नाम ‘नो एंट्री में एंट्री होगा’. सीक्वल को भी बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं और अनीस बज्मी डायरेक्टर हैं. हालांकि, सलमान, अनिल और फरदीन की जगह इस बार फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ दिखेंगे. ये फिल्म कब तक रिलीज होगी इस बारे फिलहाल अपडेट नहीं है. लेकिन ये तय है कि इस फिल्म पर काम हो रहा है.

भी पढ़ें-

‘नो एंट्री’ एक कल्ट फिल्म में है. ऐसे में नए एक्टर्स के साथ इसका सीक्वल देखना थोड़ा दिलचस्प होगा. देखना होगा कि मेकर्स कब तक इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर करते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply