Entertainment

Bhooth Bangla Box Office: अक्षय की बल्ले-बल्ले, 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’, बजट से कितने ज्यादा छापे?

Bhooth Bangla Box Office: जिस तैयारी के साथ अक्षय कुमार ने हॉरर कॉमेडी जॉनर में कदम रखा था, वहां उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी है. जी हां, उनकी ‘भूत बंगला’ ने 6 दिनों में ही पूरा बजट निकाल लिया है. जो कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के हिसाब से जोड़ा जा रहा है. वैसे तो अक्षय कुमार के अलावा जिन दो एक्टर्स के बिना यह फिल्म अधूरी थी, वो हैं- राजपाल यादव और असरानी. दोनों की बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग ने अक्षय कुमार के किरदार को और निखार दिया है. खैर, फिल्म का वीक डेज में कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है. लेकिन अब वैसे भी दूसरे वीकेंड की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले बिजनेस कम भी हुआ है, तो बढ़ा भी है. सबसे अच्छी बात है कि फिल्म ने बजट से कई करोड़ ज्यादा कमा लिए हैं. जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी. जानिए एक हफ्ते में फिल्म ने कितने करोड़ छाप लिए हैं.

Bhooth Bangla Box Office: अक्षय की बल्ले-बल्ले, 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’, बजट से कितने ज्यादा छापे?
Bhooth Bangla Box Office: अक्षय की बल्ले-बल्ले, 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’, बजट से कितने ज्यादा छापे?

वैसे तो उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड तक सिर्फ भारत से ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लें. वैसे तो अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए BHOOTH BANGLA को दुनियाभर से 600 करोड़ से ज्यादा छापने होंगे. जो अब यहां से एकदम मुश्किल टास्क लगता है. क्योंकि वीक डेज में भी कमाई ओके-ओके रही है. कुछ खास भौकाल काटती नजर नहीं आई है. अब जानिए कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है?

अक्षय की ‘भूत बंगला’ ने कितने छापे?

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारत से 5.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. जबकि, 10,506 शोज टोटल रहे और ऑक्यूपेंसी 12 परसेंट रही है. यह अबतक कि सबसे कम कमाई है. क्योंकि पेड प्रीव्यू के बाद से ही इतना कम फिल्म ने अबतक नहीं कमाए. पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ कमाए थे. पहले दिन-12.25 करोड़, दूसरे दिन- 19 करोड़, तीसरे दिन- 23 करोड़, चौथे दिन- 6.75 करोड़, पांचवें दिन- 8 करोड़ और छठे दिन- 6.15 करोड़ का बिजनेस हुआ था. बीते दिन के कलेक्शन से तुलना की जाए,तो फिल्म का 16.3 परसेंट बिजनेस कम हुआ है. अब भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 99.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, नेट कलेक्शन अब टोटल 84.05 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

अक्षय कुमार का ओवरसीज से बिजनेस कम ही रहता है. फिल्म ने सातवें दिन वहां से 2 करोड़ ही छापे हैं. वहीं, टोटल कमाई अब 35.50 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 135.45 करोड़ रही है. दरअसल फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया गया था. जिससे काफी ज्यादा अबतक फिल्म ने कमा लिए हैं. लोग वीकेंड पर ज्यादा से ज्यादा फिल्में देखने पहुंचते हैं. तो देखना होगा कि कबतक 150 करोड़ का आंकड़ा फिल्म पार कर पाती है?

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply