शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नीले ड्रम वाली मुस्कान, ‘विषकन्या’ रविता… मेरठ जेल में बंद 3 और पत्नियां चर्चा में, कोर्ट में चल रहा ट्रायल​ | दिल्ली के बाजारों पर प्रदर्शन की मार, हर रोज हो रहा ₹250 करोड़ का नुकसान​ | नीले ड्रम वाली मुस्कान, ‘विषकन्या’ रविता… मेरठ जेल में बंद 3 और पत्नियां चर्चा में, इन पर भी जल्द फैसला!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

खाने की इस एक चीज से दुबले-पतले लोगों को हो सकता है फैटी लिवर, जानें क्या कहती है स्टडी​

फैटी लिवर आज के समय में होने वाली सबसे ज्यादा आम हेल्थ प्रॉब्लम में से एक है जिसे नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है. इस समस्या को अक्सर अनहेल्दी फैट या फिर धूम्रपान से जोड़कर देखते हैं. खासकर जो लोग दुबलेपतले हैं वह फैटी लिवर को लेकर कम सतर्कता बरतते हैं. हाल ही में […]

फैटी लिवर आज के समय में होने वाली सबसे ज्यादा आम हेल्थ प्रॉब्लम में से एक है जिसे नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है. इस समस्या को अक्सर अनहेल्दी फैट या फिर धूम्रपान से जोड़कर देखते हैं. खासकर जो लोग दुबलेपतले हैं वह फैटी लिवर को लेकर कम सतर्कता बरतते हैं. हाल ही में एक शोध हुआ है जो ये बताता है कि पतले लोगों में भले ही लिवर पर वसा की मात्रा अपेक्षाकृत कम रहती हो, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लिवर की गंभीर समस्याओं का जोखिम काफी ज्यादा रहता है. इसमें नमक के ज्यादा सेवन और लिवर को होने वाले नुकसान के कनेक्शन को बताया गया है.

इस नए अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे निकलने वाले निष्कर्ष यह समझाने में भी मदद कर सकते हैं कि मोटापे से जुड़े फैटी लिवर के मामलों में किया जाने वाला उपचार आखिर क्यों लिवर के दुबले पतले रोगियों में उतना असरदार नहीं होता है.चलिए जान लेते हैं कि कैसे नमक का ज्यादा सेवन पतले लोगों के लिवर को नुकसान पहुंचाता है.

चूहों पर किया गया शोध

इस शोध के लिए, सिंगापुर के ड्यूकएनयूएस मेडिकल स्कूल और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने लीन फैटी लिवर रोग का पहला ऐसा माउस मॉडल विकसित किया जो खानपान पर बेस्ड था. इसमें इसमें चूहों को ज्यादा नमक वाला खाना खिलाया गया.

लिवर और नमक का ज्यादा सेवन

इस स्टडी में उन्होंने पाया कि आहार में ज्यादा नमक की मात्रा होने से इन चूहों के लिवर में सूजन और निशान पड़ जाते हैं जिनमें मोटापा नहीं है. इससेपता चलता है कि नमक का ज्यादा सेवन इन लोगों में फैटी लिवर रोग में भूमिका निभा सकता है जो अधिक वजन वाले नहीं हैं.

हालांकि ड्यूकएनयूएस मेडिकल स्कूल के डॉ. झोउ जिन ने कहा,”हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि दुबले लोगों में होने वाली फैटी लिवर की बीमारी, पतले व्यक्ति में होने वाली बीमारी के समान नहीं है.’

नमक से लिवर में होने वाली समस्या

‘इसमें ये भी पाया गया कि मोटापे से संबंधित फैटी लिवर रोग में ज्यादा फैट जमा होना वजह है जबकि इस स्टडी का ये नया मॉडल दर्शाता है कि आहार में ज्यादा नमक मोटापे के बिना भी लिवर चयापचय को बदल सकता है. इसी के साथ सूजन को बढ़ा सकता है. यह स्थिति सूजन, घाव के निशान और गंभीर मामलों में लिवर फेलियर तक बढ़ सकती है.

ज्यादा नमक से बीमारियों का जोखिम

नमक का ज्यादा सेवन करने से रक्तचाप बढ़ता है, जो दिल के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. इसके अलावा भी इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. व्यस्क लोगों को रोजाना एक समतल चम्मच से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए.

अनजाने में कर रहे ज्यादा नमक का सेवन

दरअसल हम अपने डेली खाने में तो नमक का इस्तेमाल करते ही हैं, जिसके बारे में हमें पता होता है. शुगर की तरह ही हम हिडन नमक का सेवन ज्यादा करते हैं. जैसे दिन में मिड क्रेविंग के लिए चिप्स, नमकीन जैसी चीजें खा लेना. इससे एक्स्ट्रा अनहैल्दी फैट भी शरीर में जाता है और नमक भी इनमें ज्यादा होता है. जरूरी है कि आप अपना खानपान संतुलित रखें, तभी आप नमक के सेवन पर भी कंट्रोल कर पाएंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY