शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे​ | INDIA गठबंधन ने 2024 में हराया, 2027 में भी हराएंगे… अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना​ | शुष्क हवाओं से फटी-फटी हो गई है त्वचा, घर पर बनाएं ये मॉइस्चराइजर, दिखेगा कमाल असर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मेरी सुनवाई नहीं हो रही’… इतना कहकर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई महिला, एक घंटे तक मनाते रहे अधिकारी​

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में शुक्रवार दोपहर 45 वर्षीय महिला कर्मचारी मीना बहू और उसके मायके पक्ष से प्रताड़ित होने का आरोप लगाकर प्रशासनिक भवन के सामने बने करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई. महिला ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद सुनवाई […]

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में शुक्रवार दोपहर 45 वर्षीय महिला कर्मचारी मीना बहू और उसके मायके पक्ष से प्रताड़ित होने का आरोप लगाकर प्रशासनिक भवन के सामने बने करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई. महिला ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं करने और धमकाने का आरोप लगाया. टावर पर महिला के चढ़ने की सूचना से विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद सहकर्मियों के समझाने पर महिला नीचे उतर आई.

मीना उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में वार्ड लेडीज के पद पर तैनात है और विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में रहती है. महिला का आरोप है कि शुक्रवार को मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से उसके बेटे के ससुराल वाले आए थे. इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी चेन, अंगूठी और हाथ का कड़ा टूट गया. महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे धमकाया. उसका कहना है कि वह पहले भी कई बार शिकायत दे चुकी है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई.

पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे महिला प्रशासनिक भवन के सामने बने करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई. सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी रूपेश सिंह, विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए. महिला को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुई. इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

सहकर्मियों के समझाने पर नीचे उतरी महिला

जब अधिकारी और पुलिसकर्मी महिला को नीचे उतारने में सफल नहीं हुए, तब उसके साथ ड्यूटी करने वाली नर्सिंग अधिकारी मीना कुमारी और अनिता प्रजापति ने उससे बातचीत की. दोनों ने महिला को भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संगठन उसकी शिकायत सुनकर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे. सहकर्मियों के समझाने और भरोसा दिलाने के बाद महिला करीब साढ़े चार बजे टावर से नीचे उतर आई. इस तरह करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

बेटे और बहू को संपत्ति से बेदखल करने की बात

टावर से नीचे उतरने के बाद मीना ने अपने बेटे के ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दी. महिला ने अपने बेटे राहुल और बहू को चलअचल संपत्ति से बेदखल करने का निर्णय लेने की बात भी कही. महिला के आरोपों के मुताबिक, विवाद उसके बेटे के ससुराल पक्ष से जुड़ा है. हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है.

प्रभारी निरीक्षक ने आरोपों को बताया निराधार

मामले में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि महिला और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है. दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया गया था. उन्होंने महिला को थाने से भगाने या धमकाने के आरोपों को निराधार बताया. प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, महिला थाने में भी अभद्रता करने लगी थी. उन्होंने बताया कि महिला के बेटे और बहू के बीच भी विवाद चल रहा है. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY