Wednesday, April 15, 2026
Viral

क्या ₹500 में बेंगलुरु घूमना मुमकिन है? इस महिला ने चैलेंज लेकर सबको चौंकाया, आखिर में बचे इतने पैसे!

Bengaluru Viral Video: क्या देश के सबसे महंगे शहरों में शुमार बेंगलुरु में कोई सिर्फ 500 रुपये में पूरा दिन (Rs 500 For A Day In Bengaluru) काट सकता है? जहां लोगों का कहना है कि घर से निकलते ही हजार का नोट कब खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता, वहीं एक महिला ने इस असंभव को मुमकिन कर दिखाया है. अब इस को देखकर नेटिजन्स कह रहे हैं- ‘बेंगलुरु वालों…बजट मैनेजमेंट सीखना है तो इनसे सीखो. ‘

क्या ₹500 में बेंगलुरु घूमना मुमकिन है? इस महिला ने चैलेंज लेकर सबको चौंकाया, आखिर में बचे इतने पैसे!
क्या ₹500 में बेंगलुरु घूमना मुमकिन है? इस महिला ने चैलेंज लेकर सबको चौंकाया, आखिर में बचे इतने पैसे!

मेट्रो का सफर और इडली से शुरुआत

इंस्टाग्राम पर @priyankablrdairy अकाउंट से शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है. इसमें प्रियंका मंडल नाम की यूजर ने बेंगलुरु की महंगाई केो मात देते हुए एक दिलचस्प बजट चैलेंज पूरा किया. उन्होंने अपने दिन की शुरुआत सिग्नेचर नाश्ते यानी इडली से की. उन्होंने बताया कि कैब के महंगे किराए से बचने के लिए उन्होंने मेट्रो का चुनाव किया. दोपहर तक सबकुछ प्लान के मुताबिक चल रहा था, पर असली चुनौती अभी बाकी थी.

दोपहर के खाने के लिए प्रियंका को थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ा. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में खाने का रेट देखकर एक पल के लिए तो वे अवाक रह गईं. लेकिन उन्हें यह बजट चैलेंज हारना नहीं था. काफी खोजबीन के बाद उन्होंने 120 रुपये में बढ़ियां लंच किया. इसके बाद शाम में वड़ा पाव और एक कप चाय का लुत्फ उठाया. वीडियो का सबसे चौंकाने वाला पार्ट यह था कि दिनभर घूमने, खाने और सफर करने के बाद भी प्रियंका की जेब खाली नहीं हुई. उनके पास 200 रुपये बचे हुए थे.

महंगाई की बहस के बीच एक नई उम्मीद

पिछले साल एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बेंगलुरु में 500 रुपये 50 रुपये खर्च करने जैसा लगता है. वहीं, प्रियंका के यह वीडियो बताता है कि अगर आप स्मार्ट प्लानिंग करें, तो महंगे से महंगे शहर में भी बजट के अंदर लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं. अपनी इस छोटी, लेकिन बड़ी जीत पर प्रियंका ने आखिर में एक हैप्पी वाला डांस किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply