Viral

गुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया

Lion Saved From Well : गुजरात के ऊना तालुका में एक शेर के कुएं में गिरने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नवाबंदर के पास जंगल क्षेत्र में हुई, जहां शेर शिकार की तलाश में भटकते हुए एक खुले कुएं में गिर गया।

गुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
गुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया

पानी से भरे इस कुएं में फंसे शेर को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस पूरे अभियान को राज्य के डिप्टी सीएम हर्ष सिंघावी ने भी साझा किया है।

कुएं में गिरे शेर का किया रेस्कयू

रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग मिलकर शेर को बाहर निकालने में जुट गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर को सुरक्षित निकालने के लिए रस्सियों का सहारा लिया गया और बड़ी सावधानी के साथ उसे ऊपर खींचा गया।

इस दौरान शेर पानी में संघर्ष करता नजर आया, लेकिन टीम ने धैर्य और समझदारी के साथ हर कदम उठाया ताकि उसे कोई चोट न पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार शेर को सफलतापूर्वक कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने वन विभाग की जमकर तारीफ की

रेस्क्यू के बाद शेर को सुरक्षित तरीके से पिंजरे में रखा गया और उसे जसधर एनिमल केयर सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। इस घटना को लेकर लोग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पर कई यूजर्स ने इसे साहस और टीमवर्क का शानदार उदाहरण बताया। यह घटना एक बार फिर इंसानों और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखने और सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर करती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply