शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जापानी Gen-Z और CM योगी की सेल्फी, प्रोटोकॉल से परे नई कूटनीति की छोटी सी झलक​ | ‘3 पिस्टल कहां से आए?’… दिव्या की बहन प्रज्ञा ने शेयर किया CCTV फुटेज, मर्डर को लेकर उठाए कई बड़े सवाल​ | Etawah Crime News: 7000 का गुजारा भत्ता बढ़कर 25 हजार होने का डर, पति ने पत्नी और सास की हत्या की; मुठभेड़ में गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘ऑटो से आया था मानस, क्या कोई तीसरा भी…’, लखनऊ केस में प्रज्ञा मिश्रा ने शेयर किया CCTV, उठाए 5 खौफनाक सवाल​

Lucknow Crime News: गोमतीनगर थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा, उनकी ननद तुलिका बाजपेयी और पति मानस बाजपेयी के खूनी अंत के मामले में शुक्रवार को बड़े अपडेट्स सामने आए हैं. एक तरफ दिव्या की बहन और वरिष्ठ पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए पुलिस की थ्योरी पर गंभीर सवाल […]

Lucknow Crime News: गोमतीनगर थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा, उनकी ननद तुलिका बाजपेयी और पति मानस बाजपेयी के खूनी अंत के मामले में शुक्रवार को बड़े अपडेट्स सामने आए हैं. एक तरफ दिव्या की बहन और वरिष्ठ पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए पुलिस की थ्योरी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस अब आरोपी के पास से बरामद 33 अवैध हथियारों के स्रोत की जांच में जुट गई है.

सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज शेयर करते हुए प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि बैंक के बाहर जब हत्यारा मानस गोलीबारी कर रहा था, तब बैंक कर्मचारियों की भीड़ बदहवास होकर भाग रही थी. उन्होंने घटना को लेकर कई तीखे सवाल उठाए. प्रज्ञा ने दावा किया कि मानस कार चला ही नहीं पाता था, तो कार से आनेजाने की थ्योरी कहां से आई? वो ऑटो से हत्या करने आया था और ऑटो से ही भागा. ऑटो वाला कौन था और क्या कोई और भी शामिल है?

प्राइवेट बैंक/ऑडिट क्षेत्र में काम करने वाले शख्स के पास 33 अवैध रिवॉल्वर और पिस्टल कहां से आए? उसे यह हथियार किसने और क्यों मुहैया कराए? प्रज्ञा ने फिर दोहराया कि उन्हें मानस की क्रूरता पता थी, लेकिन वह इस हद तक साइको निकलेगा, इसका अंदाजा नहीं था. प्रज्ञा ने बताया कि दिव्या की मां को अब तक उसकी मौत का सच नहीं बताया गया है. मां को यह कहकर बगल में सुलाया गया है कि दिव्या की हालत क्रिटिकल है, जबकि उसका शव पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर में रखा है.

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल: कहाँ से आए 3 हथियार?

इस वारदात की जांच कर रही पुलिस के सामने सबसे बड़ी गुत्थी हथियारों की बरामदगी है. मानस के पास से दो पिस्टल और एक तमंचा बरामद हुआ है. जांचकर्ताओं का मानना है कि मानस ने पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया ताकि मर्डर में कोई अड़चन न आए. उसने दिव्या को मारने के लिए दो पिस्टल साथ रखे थे, जबकि एक तमंचा घर पर रखा था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मानस ने ये अवैध असलहे कहाँ से खरीदे थे और क्या इसमें कोई असलहा तस्कर या बाहरी मददगार शामिल था.

रिश्तेदारों का खुलासा: “सुबह 5 मिनट सामान्य बात हुई थी”

मानस के मामा और ममेरे भाई ने पुलिस और मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि मानस ऐसा कदम उठा सकता है. मामा का बयान घटना के दिन सुबह भी भांजे से 5 मिनट के करीब सामान्य बातचीत हुई थी. उसने कहा था कि अभी काम में व्यस्त है, बाद में बात करेगा. कोई परेशानी बताई होती तो हमारा परिवार 1012 किलोमीटर दूर ही रहता है, तुरंत पहुंचते.

बेडरूम में CCTV कैमरे क्यों?

घर में जगहजगह और बहन के बेडरूम में CCTV कैमरे होने पर परिजनों ने सफाई दी कि बहन तुलिका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. जब मानस काम पर बाहर रहता था, तो उसकी सुरक्षा और निगरानी के लिए ही कैमरे लगवाए गए थे.

पोस्टमार्टम और आगे की जांच

तीनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच कराए जाने की तैयारी है. पुलिस अब तीनों सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर वैज्ञानिक जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY