शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

​​कोई भी शुभ काम करने से पहले आखिर क्यों फोड़ा जाता है नारियल? आज जान लें असली वजह

हिंदू धर्म में किसी भी नई शुरुआत से पहले नारियल फोड़ने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. चाहे नया घर बनाना हो, नई गाड़ी खरीदना हो, दुकान खोलना हो या शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य, हर शुभ अवसर पर सबसे पहले नारियल फोड़ा जाता है. इसे सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि शुभता और समर्पण का […]

Featured Image

हिंदू धर्म में किसी भी नई शुरुआत से पहले नारियल फोड़ने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. चाहे नया घर बनाना हो, नई गाड़ी खरीदना हो, दुकान खोलना हो या शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य, हर शुभ अवसर पर सबसे पहले नारियल फोड़ा जाता है. इसे सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि शुभता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या महत्व और कारण छिपे हैं.

आखिर क्यों फोड़ा जाता है नारियल?

नारियल को संस्कृत में ‘श्रीफल’ कहा जाता है. ‘श्री’ का अर्थ मां लक्ष्मी से है, यानी यह समृद्धि, सौभाग्य और धन का प्रतीक है. मान्यता है कि नारियल चढ़ाने या फोड़ने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. नारियल की बाहरी सख्त खोल को अहंकार का प्रतीक माना जाता है, जबकि अंदर की सफेद और नरम गिरी शांति और पवित्रता का प्रतीक है.

कार्य में आने वाली हर बाधा हो जाती है दूर

जब हम नारियल फोड़ते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि हम अपना अहंकार त्यागकर खुद को पूरी तरह भगवान के चरणों में समर्पित कर रहे हैं. इससे कार्य में आने वाली हर बाधा दूर हो जाती है और नया काम बिना किसी रुकावट के पूरा होता है. नारियल के ऊपर तीन आंख जैसे निशान होते हैं, जिन्हें भगवान शिव के तीन नेत्रों का प्रतीक माना जाता है. साथ ही इसे भगवान गणेश का प्रिय फल भी कहा जाता है.

गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, इसलिए नारियल फोड़ने से कार्य में कोई विघ्न नहीं आता. नारियल को सबसे पवित्र फल माना गया है क्योंकि इसका पानी और गिरी बिल्कुल शुद्ध होती है. बाहर का सख्त छिलका इसे किसी भी तरह की अशुद्धता से बचाता है. इसीलिए इसे सभी देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है. जब नारियल फोड़ा जाता है तो उसका पानी चारों तरफ छिटक जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा, बुरी शक्तियां और रुकावटें दूर हो जाती हैं. इससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

एक प्राचीन मान्यता के अनुसार पुराने समय में प्राणी बलि की प्रथा थी. बाद में इसे रोकने के लिए नारियल को बलि के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा. नारियल फोड़ना खुद को भगवान को समर्पित करने का भाव भी दर्शाता है. आज भी ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में नारियल फोड़ना शुभ माना जाता है. यह न सिर्फ बाधाएं दूर करता है बल्कि नए काम में सफलता और समृद्धि भी लाता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY