शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

शर्ट पर गंदगी का बहाना, दर्यापुर में बुजुर्ग किसान का 1 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश​

Amravati Crime News: दर्यापुर थाना क्षेत्र में बैंक से निकले एक बुजुर्ग किसान का ध्यान भटकाया गया और उनके पास मौजूद 1 लाख रुपये नकद से भरा बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। शर्ट पर गंदगी का बहाना, दर्यापुर में बुजुर्ग किसान का 1 लाख […]

शर्ट पर गंदगी का बहाना, दर्यापुर में बुजुर्ग किसान का 1 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश​

Amravati Crime News: दर्यापुर थाना क्षेत्र में बैंक से निकले एक बुजुर्ग किसान का ध्यान भटकाया गया और उनके पास मौजूद 1 लाख रुपये नकद से भरा बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शर्ट पर गंदगी का बहाना, दर्यापुर में बुजुर्ग किसान का 1 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश​
शर्ट पर गंदगी का बहाना, दर्यापुर में बुजुर्ग किसान का 1 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश​

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता बजरंग पुंजांजी भदे 72, लोतवाड़ा, दर्यापुर और उनकी पत्नी ने साढ़े बारह ग्राम सोना गिरवी रखकर बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लिया था। वे इस रकम को, बैंक पासबुक, चेक और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ एक बैग में रखकर अपने घर लौट रहे थे। जब वे दर्यापुर में रेलवे पटरी के पास स्थित गणपति मंदिर और आयशा टॉवर के पीछे से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया। उसने बुजुर्ग से कहा कि आपके शर्ट के पीछे कुछ गंदगी लगी हुई है।

शर्ट साफ करने के दौरान बैग लेकर फरार हुए आरोपी

शुरुआत में बुजुर्ग ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब उन्होंने अपनी शर्ट को पीछे हाथ लगाकर देखा तो उन्हें महसूस हुआ कि किसी ने कपड़े पर बिस्कुट को पानी में घोलकर फेंक रखा था। शर्ट साफ करने के लिए बुजुर्ग की सीढ़ियों के पास रुके। उन्होंने रुपयों और दस्तावेजों से भरा वह बैग अपनी पत्नी के पास नीचे रख दिया और कपड़े पोंछने लगे।

बाइक में आए आरोपी

जैसे ही बुजुर्ग और उनकी पत्नी का ध्यान भटका, शर्ट पर गंदगी की बात बताने वाला वही अज्ञात बदमाश तेजी से आगे बढ़ा और नीचे रखा बैग उठा लिया। वहां पहले से ही मोटरसाइकिल स्टार्ट कर तैयार खड़े उसके एक अन्य अज्ञात साथी के साथ वह पलक झपकते ही मौके से फरार हो गया। बैग में एक लाख रुपये नकद और बैंक के जरूरी कागजात थे। बजरंग भदे की शिकायत पर ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY