पूर्व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। वह 12 मई की रात भोपाल में अपने ससुराल में मृत पाई गईं। त्विषा की मौत के बाद उनके पति वकील समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। गिरिबाला सिंह भोपाल में जिला जज रह चुकी हैं। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया और अब मामले की जांच चल रही है। इसी बीच अब फिल्म इंडस्ट्री में उनके को-स्टार्स के बयान सामने आए हैं।
Khabar Monkey

सबसे पहले जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि त्विषा ने कॉर्पोरेट जगत में जाने से पहले एक एक्टर और मॉडल के तौर पर काम किया था और वह कई विज्ञापनों में भी नजर आई थीं। अपनी शादी के समय वह नई दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘मुग्गुरु मोनगल्लू’ और हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘जरा संभल के’ में काम किया था।
यह भी पढ़ें:
क्या बोले धीक्षित शेट्टी
वह पहले ‘मिस पुणे’ भी रह चुकी थीं। त्विषा की मौत पर दुख जताते हुए, उनके ‘मुग्गुरु मोनगल्लू’ के को-स्टार धीक्षित शेट्टी ने एचटी से बात करते हुए कहा, “यह बहुत ही चौंकाने वाली खबर है। मैं उन्हें हमेशा एक समर्पित, मेहनती लड़की के तौर पर जानता था, जिसमें अपने काम के प्रति जबरदस्त जुनून था।
वह जिंदगी से भरपूर थीं और यह जानकर बहुत हैरानी हो रही है कि उन्होंने अपनी जान ले ली।” यह बताते हुए कि फिल्म रिलीज होने के बाद वे एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रह पाए। धीक्षित ने यह भी बताया कि उन्हें नहीं पता था कि त्विषा की शादी हो चुकी है।
धीक्षित ने कहा, “हमने सिर्फ उस एक फिल्म में साथ काम किया और उसके बाद वह अपने घर लौट गईं। उन्होंने मुझे बताया था कि वह अपनी मास्टर डिग्री पूरी करना चाहती हैं और एक्टिंग का काम वैसा नहीं था जैसी उन्हें उम्मीद थी। उनके भाई आर्मी में थे और उन्हें यह एहसास हो गया था कि एक्टिंग उनके बस की बात नहीं है। इसलिए वह बस वापस जाकर अपने परिवार के साथ बस जाना चाहती थीं।”
श्वेता वर्मा ने कही ये बात
एक्ट्रेस और पॉडकास्ट होस्ट श्वेता वर्मा ने त्विषा के साथ ‘मुग्गुरु मोनागल्लू’ में काम किया था। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह सुनकर मैं सदमे में हूं कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही, खासकर शादी के सिर्फ छह महीने बाद। मुझे फिल्म ‘मुग्गुरु मोनागल्लू’ में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। हालांकि, हमारी बातचीत बहुत कम हुई थी। उनमें बहुत ही पॉजिटिव एनर्जी थी और वह कभी भी ऐसी इंसान नहीं लगीं जो ऐसा कोई कदम उठाएगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि जांच ठीक से होगी, सच सामने आएगा और उन्हें इंसाफ मिलेगा।”
कौन थीं त्विषा शर्मा
नोएडा की रहने वाली त्विषा शर्मा एमबीए ग्रेजुएट थीं। त्विषा और समर्थ की मुलाकात साल 2024 में मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। फिर 9 दिसंबर, 2025 को दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली। उनकी LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, त्विषा ने 2024 में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से BBA की डिग्री हासिल की और बाद में 2024 में ही नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) से MBA किया। अपनी मृत्यु के समय, वह DADB जर्मनी के दिल्ली ऑफिस में कम्युनिकेशन और ऑनबोर्डिंग मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं।
यह भी पढ़ें:





