HealthViral

आम की गुठली से बनाएं मुखवास और सब्जी, फूड ब्लॉगर ने शेयर की कमाल की रेसिपी

आम की गुठली से बनाएं मुखवास और सब्जी, फूड ब्लॉगर ने शेयर की कमाल की रेसिपी

आम की गुठली के अंदर वाले हिस्से की आप सब्जी बना सकते हैं और इसका मुखवास भी बनाया जा सकता है. दोनों ही रेसिपी कमाल की हैं, जिसे फूड ब्लॉगर निधि जैन ने शेयर किया है. वो कहती हैं कि मुखवास इतना टेस्टी होता है कि एक दिन में ही डिब्बा खत्म हो जाएगा. इसकी सूखी सब्जी भी बेहद स्वादिष्ट होती है तो चलिए देख लेते हैं दोनों की रेसिपी. आप भले ही आम की गुठली को फेंक देते हो, लेकिन ये पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है.

आम की गुठली से बनाएं मुखवास और सब्जी, फूड ब्लॉगर ने शेयर की कमाल की रेसिपी
आम की गुठली से बनाएं मुखवास और सब्जी, फूड ब्लॉगर ने शेयर की कमाल की रेसिपी

के मुताबिक, आम के बीजों को आमतौर पर लोग फेंक देते हैं, लेकिन ये बायोएक्टिव कंपाउंड्स से भरपूर होते हैं. इनमें कई न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं. इसके बीज के अर्क में अमीनो एसिड (लाइसिन, ल्यूसीन, वैलीन) पाए गए. इसके अलावा इसमें विटामिन सी, ई, ए और के भी पाए जाते हैं. ये आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. तो चलिए जान लेते हैं आम की गुठली का मुखवास और सब्जी बनाने की रेसिपी.

Khabar Monkey

मुखवास के इनग्रेडिएंट्स

9 आम की गुठली, 1/2 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 बड़ा चम्मच नमक या स्वादानुसार, 1/2 बड़ा चम्मच चाट मसाला, 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक चुटकी हींग, 1/2 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर, 3/4 बड़ा चम्मच पिसी हुई, चीनी या मोंक फ्रूट स्वीटनर, 1/2 बड़ा चम्मच घी.

मुखवास की रेसिपी

  • सारी आम की गुठलियां धोकर अच्छी तरह धूप में कम से कम 3 दिन सुखा लें.
  • गुठली जब अच्छी तरह से सूख जाएं तो इसके अंदर के बीज को निकालकर पतला वाला छिलका भी हटा दें.
  • अब पानी में नमक डालकर आम के ये बीज उबाल लें ताकि इन का कच्चापन निकल जाए.
  • अब छलनी में निकालें और इसे 2-3 पानी से अच्छी रह वॉश कर लें.
  • अब सारे बीज को स्लाइस में पतला-पतला काट लें. इसके लिए आप स्लाइसर का यूज करें.
  • तैयार आम के बीजों को आप धूप में अच्छी रह क्रंची होने तक सुखा लें.
  • एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, हींग, अमचूर पाउडर, स्वीटनर डालकर मिला लें.
  • पैन में घी गर्म करें और फिर इसमें आम के बीजों को हल्का सा भून लें. इसमें तैयार मसाला डालकर मिला लें.<

    /li>

गुठली की सब्जी कैसे बनाएं?

ये इनग्रेडिएंट करें नोट

9 आम की गुठलियां (तीन दिन धूप में सुखाई हुई), 1/4 कप तेल, 1.5 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 बड़ा चम्मच हल्दी, 1/4 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, बारीक कटा हुआ धनिया, स्वादानुसार नमक.

सब्जी की रेसिपी

  • सूखी आम की गुठलियों को तोड़कर बीज निकालकर छील लें और इसे बारीक टुकड़ों में काट लें.
  • अब बीजों को 2-3 बार पानी से धोएं. फिर नमक डालकर 1 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें.
  • पैन में तेल गर्म करके इसमें हींग-जीरा, राई का तड़का लगाएं. कटी हरी मिर्च डालें और भून लें.
  • सारी चीजें जब अच्छी तरह भुन जाएं तो उबले हुए आम के बीजों को भी इसमें एड कर दें.
  • इसमें आपको ऊपर बताए बेसिक मसाले, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, स्वाद के मुताबिक नमक मिलाएं.
  • सारी मसालों को अच्छी तरह से मिला लें और पकने के बाद हरा धनिया से गार्निश करें.<

आम की गुठली के बाकी यूज

मुखवास और सब्जी के अलावा आप आम की गुठली का अचार भी बना सकते हैं. जो कमाल का स्वादिष्ट लगता है. इसके अलावा मैंगो सीड्स बटर भी बना सकते हैं जो आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ये मार्केट में भी बिकता है. आम की गुठली का पाउडर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply