करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान, अनन्या पांडे, मनीष मल्होत्रा जैसे करीबी दोस्तों को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया है। अब करण जौहर ने खुद इसकी वजह बताई है।

करण जौहर ने खुद इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया कि इसका किसी रिश्ते या विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह इन दिनों डिजिटल डिटॉक्स पर हैं और सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस छोटी-सी बात को बेवजह बड़ा मुद्दा बना रहे हैं।
Khabar Monkey
करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “यह एक डिजिटल डिटॉक्स है। मैं इंस्टाग्राम पर बिताया जाने वाला अपना समय और एनर्जी कम करने के लिए सभी को अनफॉलो कर रहा हूं। भगवान के लिए इसे नेशनल न्यूज मत बनाइए… प्लीज किसी और चीज़ को क्लिकबेट बनाइए! यह कोई बड़ी बात नहीं है।”
करण के इस बयान के बाद साफ हो गया कि उन्होंने शाहरुख खान, मनीष मल्होत्रा और अनन्या पांडे समेत कई लोगों को अनफॉलो किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए किया है।
हालांकि, इस बीच एक चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा कि करण जौहर अब भी प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। गुरुवार रात तक करण इंस्टाग्राम पर सिर्फ 74 अकाउंट्स को फॉलो कर रहे थे, जबकि उनके 17.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में प्रियंका का उनकी फॉलोइंग लिस्ट में बने रहना सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया।
प्रियंका और करण जौहर को लेकर कई तरह की खबरें चलती रही हैं। उनमें से एक ये कि करण की वजह से प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ा था।











