बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चुनाव UP में और तैयारी बिहार में… पूर्वांचल की 133 सीटों के लिए बीजेपी ने बनाया प्लान, उतरेगी 250 नेताओं की फौज​ | Ghee Butter Price Hike: दिवाली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, अचानक 50 रुपए तक बढ़े घी बटर के दाम, अब मिलेगा इतने रुपए का​ | अग्निवीरों को मोदी सरकार का तोहफा, मिला 2 साल का एक्सटेंशन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अग्निवीरों को मोदी सरकार का तोहफा, मिला 2 साल का एक्सटेंशन​

मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है. अग्निवीरों की चार साल की सेवा अवधि को दो साल और बढ़ाने का फैसला किया गया है. अब अग्निवीरों का कुल सेवा कार्यकाल चार साल से बढ़कर छह साल हो गई है. इस अतिरिक्त अवधि को सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी नाम […]

मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है. अग्निवीरों की चार साल की सेवा अवधि को दो साल और बढ़ाने का फैसला किया गया है. अब अग्निवीरों का कुल सेवा कार्यकाल चार साल से बढ़कर छह साल हो गई है. इस अतिरिक्त अवधि को सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी नाम दिया गया है. अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच का चार साल का कार्यकाल नवंबर और दिसंबर 2026 में पूरा होने जा रहा है. मोदी सरकार के मुताबिक, 25 फीसदी अग्निवीरों को पक्की नौकरी मिल जाएगी और बचे हुए 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन दिया गया है.

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को ऐलान करते हुए कहा, ‘अग्निवीरों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है… 14 जून 2022 को अग्निवीर योजना शुरू की गई थी… इन चार सालों में हमने उनके काम का आकलन किया गया… पहले तय हुआ था कि भर्ती हुए अग्निवीरों में से 25 फीसदी सैनिक बनेंगे और 75 फीसदी की सेवा समाप्त हो जाएगी… लेकिन अब फैसला हुआ है कि बाकी बचे 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का और मौका दिया जाएगा… इन दो साल के बाद सभी अग्निवीरों को एक रेगुलर जवान बनने का मौका दिया जायेगा.’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY