शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ में जल्द बनेंगे 5 नए वॉटर प्यूरिफिकेशन प्लांट, हाईकोर्ट सख्त; सरकार को भूमि आवंटन का निर्देश​ | अमृतसर में नशे और हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार​ | कहीं आपके साथ न हो जाए नोएडा की महागुन सोसाइटी जैसा हादसा, सबक लेना क्यों जरूरी?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर में पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली तो हत्या का आरोपी बोला- ‘साहब गलती हो गई’​

Gorakhpur encounter news: गोरखपुर में एक महिला की बाइक से धक्का देकर हत्या करने वाले बदमाश को आज सुबह बेलीपार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी की. गिरफ्तार होने के बाद बदमाश हाथ जोड़कर पुलिस वालों से […]

Gorakhpur encounter news: गोरखपुर में एक महिला की बाइक से धक्का देकर हत्या करने वाले बदमाश को आज सुबह बेलीपार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी की. गिरफ्तार होने के बाद बदमाश हाथ जोड़कर पुलिस वालों से माफी मांगने लगा. उसने कहा, ‘साहब गलती हो गई’.

फिलहाल पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाश पर पहले से ही चार मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने बदमाश के पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार हुए बदमाश की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के चंदौली बुजुर्ग के रहने वाले रवि निषाद के रूप में हुई है.

मीरा को बाइक से धकेला था

जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात संतोष पांडे अपनी पत्नी मीरा के साथ एक सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोरखपुर से रात में वापस गांव लौट रहे थे. वो भरवल गांव के पास पहुंचे थे. इसी दौरान रवि निषाद ने मीरा को मारने की नीयत से उनको बाइक से धकेल दिया था, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं. उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था.

इलाज के दौरान मीरा की मौत हो गई थी. उनकी तीन बेटियां हैं. मीरा के पति की तहरीर पर पुलिस ने बेलीपार थाने में मुकदमा दर्ज किया था और बदमाश की तलाश कर रही थी. पुलिस को गुरुवार की भोर में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदमाश रवि निषाद कसिहार बंधे पर मौजूद है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी से सरेंडर करने के लिए कहा.

आरोपी भागने की नीयत से की फायरिंग

इस पर आरोपी भागने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की तो बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं गिर गया. फिर बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस बदमाश को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इस मामले में क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश की सूचना कसिहार बंधे के पास मिली थी. इसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर आत्म समर्पण के लिए कहा था, लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी. फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसका इलाज गोरखपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY