बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
टाटा की बादशाहत खत्म! जियो की लिस्टिंग से रिलायंस बना सबसे मूल्यवान कॉरपोरेट घराना​ | 50000 पत्थर, 24 फीट ऊंचाई और 600 किलो वजन…. लखनऊ में हनुमान जी ‘राम-राम’ नाम वाली प्रतिमा देखी क्या?​ | MP Protected Monuments:संरक्षित स्मारक घूमने जाना हैं? जानें टिकट, फोटो और प्रवेश से जुड़े नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: मेहंदी ऐसी जो पिया मन भाए! करवा चौथ स्पेशल डिजाइन कर लें सेव​

करवा चौथ पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी भी लगाने की परंपरा है. आप अपनी हथेली पर इस पर ये कर्व पैटर्न वाला डिजाइन लगा सकती हैं. हथेली के बीचों बीच चांद देखती हुई महिला दिखाई गई है. ऊपर राउंड शेप है और बाकी का डिजाइन कर्व, हाफ मून पैटर्न से कंप्लीट किया […]

करवा चौथ पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी भी लगाने की परंपरा है. आप अपनी हथेली पर इस पर ये कर्व पैटर्न वाला डिजाइन लगा सकती हैं. हथेली के बीचों बीच चांद देखती हुई महिला दिखाई गई है. ऊपर राउंड शेप है और बाकी का डिजाइन कर्व, हाफ मून पैटर्न से कंप्लीट किया गया है.

ये मेहंदी डिजाइन भी करवा चौथ के लिए बेस्ट रहेगा. इसमें सुहागिन महिला तैयार होने के बाद अपने हाथों में पूजा की थाली लिए दिखाई गई है और इसी के साथ आसमान में चांद दिखा गया गया है. कलाई के साइड में चलता हुआ दीपक, छलनी, कलश और स्वास्तिक के पैटर्न हैं. इस डिजाइन में थिक डेटेलिंग ज्यादा है, इसलिए रचने के बाद रंग बेहद खूबसूरत आएगा.

अपनी दोनों हथेलियों के लिए ये मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. एक हाथ में हाथों में छलनी से चंद्रमा देखती हुई महिला है और बाकी की बची जगह को सिंपल जाल, हम्प्स से फिल किया गया है. वहीं दूसरे हाथ में लोटस के पैटर्न बनाकर थिक मेहंदी लगाई गई है और कलाई के साइड में भी बारीक सुंदर पैटर्न्स हैं.

आपके हाथों की दोनों हथेलियों के लिए अगर बिल्कुल भरवा डिजाइन देख रही हैं तो करवा चौथ के लिए ये मांडला पैटर्न बेस्ट रहेगा. एक हाथ पर चांद देखती महिला का पैटर्न है तो दूसरे पर पूजा की थाली और करवा चौथ लिखा गया है. राउंड शेप के चारों ओर दोनों हथेलियों पर सेम डिजाइन लगाकर मेहंदी को कंप्लीट करें.

आप ऑफिस वर्क करती हैं या फिर बहुत हैवी महेंदी नहीं लगाना पसंद है तो ये डिजाइन परफेक्ट रहेंगे. ट्रेंडी भी हैं और करवा चौथ की परंपरा भी
जलकती है. एक हाथ पर पूजा की थाली का पैटर्न है तो दूसरे में बादलों के बीच से झांकता चंद्रमा बनाया गया है और करवा चौथ लिखा है. कलई की तरफ खूबसूरत हंस का डिजाइन है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY