यामाहा ने भारत में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक FZ Blue Flex लॉन्च कर दी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये रखी गई है. यह बाइक E20 से लेकर E85 तक एथनॉल मिले पेट्रोल पर चल सकती है. कंपनी ने इसे देश में बढ़ते क्लीन फ्यूल इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए पेश किया है.

FZ प्लेटफॉर्म पर आधारित है नई बाइक
को मौजूदा FZ बाइक के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. हालांकि, इसे ज्यादा एथनॉल वाले फ्यूल के साथ चलाने के लिए कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं. इसमें 149cc का एयरकूल्ड, फ्यूलइंजेक्टेड इंजन दिया गया है.
फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के कारण इसके इंजन की पावर में थोड़ा बदलाव हुआ है. यह इंजन अब 11.7hp की पावर और 12.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सामान्य FZ मॉडल की तुलना में पावर और टॉर्क थोड़ा कम है, क्योंकि एथनॉल में पेट्रोल के मुकाबले एनर्जी की मात्रा कम होती है.
फीचर्स में ज्यादा बदलाव नहीं
ने इस बाइक के डिजाइन और फीचर्स को काफी हद तक FZ जैसा ही रखा है. इसमें LED हेडलैंप, वही फ्यूल टैंक डिजाइन, फेक एयर वेंट्स और सिंगल पीस सीट मिलती है.
इसके अलावा बाइक में 5स्पीड गियरबॉक्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक और सिंगल चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि, इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 135mm है, जो बाकी FZ मॉडल से कम है। बाइक का वजन 139kg है.
सिर्फ एक कलर में आती है
फिलहाल Yamaha FZ Blue Flex को केवल Metallic Black कलर में पेश किया गया है. कंपनी शुरुआत में इसे अपने Blue Square प्रीमियम डीलरशिप के जरिए कुछ राज्यों में बेचेगी. इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल हैं.
फ्लेक्स फ्यूल बाइक का फायदा
भारत में पेट्रोल में एथनॉल मिलाने का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में फ्लेक्स फ्यूल वाहन ग्राहकों को ज्यादा ईंधन विकल्प देते हैं. Yamaha FZ Blue Flex उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है, जो रोजाना शहर में बाइक चलाते हैं और भविष्य में मिलने वाले नए फ्यूल विकल्पों के लिए तैयार रहना चाहते हैं.