शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कौशाम्बी से लोजपा का चुनावी शंखनाद, अरुण भारती बोले- दलित समाज को जोड़कर जीतेंगे यूपी​

Arun Bharti Kaushambi Conference: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में आयोजित लोजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन और दलित पंचायत में पहुंचे बिहार के जमुई सांसद अरुण भारती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। […]

कौशाम्बी से लोजपा का चुनावी शंखनाद, अरुण भारती बोले- दलित समाज को जोड़कर जीतेंगे यूपी​

Arun Bharti Kaushambi Conference: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में आयोजित लोजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन और दलित पंचायत में पहुंचे बिहार के जमुई सांसद अरुण भारती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी समाज की इच्छा के अनुसार गठबंधन करेगी, लेकिन यदि परिस्थितियां बनीं तो “एकला चलो” की रणनीति के तहत अकेले भी चुनाव मैदान में उतरेगी।

कौशाम्बी से लोजपा का चुनावी शंखनाद, अरुण भारती बोले- दलित समाज को जोड़कर जीतेंगे यूपी​
कौशाम्बी से लोजपा का चुनावी शंखनाद, अरुण भारती बोले- दलित समाज को जोड़कर जीतेंगे यूपी​

अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण भारती ने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया था और आने वाले समय में राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेता जिस समाज से वोट लेते हैं, वास्तव में उसके हितों की राजनीति नहीं करते।

दलित, वंचित और पिछड़े समाज को एक मंच पर लाने की तैयारी

अरुण भारती ने कहा कि लोजपा का लक्ष्य दलित, वंचित और पिछड़े समाज को एक मंच पर लाकर उत्तर प्रदेश में मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सांसद अरुण भारती ने कहा कि यदि समाज चाहेगा तो पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयराी करेंगे, नहीं तो ‘एकला चलो’ के नारे के साथ अकेले ही मैदान में उतरेंगे। सांसद अरुण भारती ने कहा कि यदि समाज चाहेगा तो पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयरी करेंगे, नहीं तो ‘एकला चलो’ के नारे के साथ अकेले ही मैदान में उतरेंगे।

राम मंदिर में दान राशि चोरी पर प्रतिक्रिया

में दान राशि चोरी के कथित मामले पर भी सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अरुण भारती ने कहा कि भगवान राम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं और यदि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी हुई है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अरुण भारती ने स्पष्ट कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। कौशाम्बी में आयोजित इस सम्मेलन को आगामी की तैयारी और संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व अब उत्तर प्रदेश में अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY