शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Healthy Eating Mistakes: जरूरत से ज्यादा हेल्दी फूड खाना भी पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है वजन​

Healthy Diet Tips: यह तो हम सब जानते हैं कि ओवर ईटिंग हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे वजन बढ़ सकता है और यह कई तरह की मेडिकल कंडीशन जैसे हाई बीपी, डायबिटीज आदि का कारण भी बन सकता है। इसलिए, कहा जाता है कि हमेशा उतना ही खाएं, जितनी भूख हो […]

Healthy Diet Tips: यह तो हम सब जानते हैं कि ओवर ईटिंग हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे वजन बढ़ सकता है और यह कई तरह की मेडिकल कंडीशन जैसे हाई बीपी, डायबिटीज आदि का कारण भी बन सकता है। इसलिए, कहा जाता है कि हमेशा उतना ही खाएं, जितनी भूख हो और साथ ही हेल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है।

कई बार यह सवाल उठता है कि क्या हेल्दी खाने से भी नुकसान पहुंच सकता है। अधिक मात्रा में हर चीज बुरी होती है। ज्यादा मात्रा में कोई भी चीज बुरी होती है, फिर चाहे आप स्वस्थ आहार का ही सेवन क्यों नहीं कर रहे हैं।

डॉक्टर भी मानते हैं कि हेल्दी फूड्स को भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। असल में, हेल्दी फूड्स में भी सीमित मात्रा में कैलोरी होती है। अगर आप ओवर ईटिंग कर बैठते हैं, तो शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। अधिक मात्रा में पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर उसे फैट की तरह स्टोर करता है।

हेल्दी फूड खाते हुए वजन को नियंत्रित कैसे रखें?

हालांकि, यह सच है कि ज्यादा मात्रा में हेल्दी फूड खाने से मेटाबॉलिज्म पर उतना नेगेटिव असर नहीं पड़ता है, जितना जंक या प्रोसेस्ड फूड खाने से होता है। इसके बावजूद, ज्यादा मात्रा में हेल्दी फूड खाना भी सही नहीं है। हेल्दी फूड खाते हुए वजन को नियंत्रित करने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • पोर्शन कंट्रोल

हेल्दी फूड को भी सीमित मात्रा में ही खाया जाना चाहिए। खासकर, स्नैक्स और नट्स आदि की मात्रा कम रखें।

  • माइंडफुल ईटिंग करें

हेल्दी फूड न सिर्फ सीमित मात्रा में खाएं, बल्कि चबाचबाकर खाएं। जैसे ही पेट भर जाएगा, बॉडी को सिग्नल मिलेगा कि अब खाना बंद कर दें।

  • सब्जियां अधिक खाएं

हेल्दी फूड में भी आपको उन विकल्पों को चुनना चाहिए, जो फैट स्टोरेज को बढ़ावा नहीं देते हैं। इनमें ब्रोकली, आदि शामिल हैं। इस तरह के खानों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इससे पेट भी जल्दी भर जाता है।

अगर आप अपने वेट को लेकर कॉन्शियस रहते हैं, तो अपने खाने के पोर्शन साइज पर ध्यान देने की जरूरत है। हेल्दी फूड भी अधिक मात्रा में खाया जाना सही नहीं होता है। इससे वजन बढ़ सकता है। मोटापा बढ़ने के साथ ही कई तरह की बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई बीपी, भी बढ़ता है। सीमित मात्रा में हेल्दी फूड खाने से एनर्जी का स्तर बना रहता है और बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY