Health

World Liver Day 2026: लिवर डैमेज के संकेत दिखने से पहले अपनाएं ये 4 आदतें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Best Tips For Healthy Liver: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और इंस्टेंट फूड के कल्चर ने हमारे शरीर के सबसे मेहनती अंग लिवर को गंभीर खतरे में डाल दिया है। हर साल 19 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। साल 2026 की थीम अच्छी आदतें, स्वस्थ लिवर रखी गई है जो सीधे तौर पर हमारी दैनिक दिनचर्या और खान-पान में सुधार की ओर इशारा करती है।

World Liver Day 2026: लिवर डैमेज के संकेत दिखने से पहले अपनाएं ये 4 आदतें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
World Liver Day 2026: लिवर डैमेज के संकेत दिखने से पहले अपनाएं ये 4 आदतें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

लिवर केवल एक अंग नहीं बल्कि हमारे शरीर की केमिकल फैक्ट्री है। यह रक्त से विषाक्त पदार्थों को छानता है भोजन पचाने में मदद करता है और ऊर्जा का भंडारण करता है। हैरानी की बात यह है कि लिवर में खुद को पुनर्जीवित करने की अद्भुत क्षमता होती है फिर भी हमारी खराब आदतें इसे स्थायी रूप से डैमेज कर रही हैं।

साइलेंट किलर बन रही है यह बीमारी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में वैश्विक आबादी का लगभग एक-तिहाई हिस्सा मेटाबोलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज से जूझ रहा है। यह एक ऐसी स्थिति है जो मोटापा, खराब आहार और शारीरिक निष्क्रियता के कारण पैदा होती है। सबसे डरावनी बात यह है कि शुरुआत में इसके कोई लक्षण नहीं दिखते लेकिन अंदर ही अंदर यह फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी जानलेवा बीमारियों का रूप ले लेती है।

लिवर की प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

लिवर को हेल्दी रखने वाली आदतें

2026 के अवसर पर विशेषज्ञों ने चार मुख्य स्तंभों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। इन आदतों को अपनाकर आप भी लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

  • आहार ही सबसे बड़ी औषधि है प्राचीन वेदों की यह बात आज भी सटीक बैठती है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड और अत्यधिक चीनी से दूरी बनाएं। अपने दैनिक आहार में 2-3 ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और शाकाहारी प्रोटीन को प्राथमिकता दें। यह न केवल लिवर पर बोझ कम करता है बल्कि उसे रिपेयर होने में भी मदद करता है।
  • सक्रिय जीवनशैली और व्यायाम लिवर में वसा का जमा होना ही बीमारियों की जड़ है। इसे रोकने के लिए नियमित व्यायाम अनिवार्य है। चाहे वह तेज चलना हो, तैराकी, साइकिलिंग या योग शारीरिक गतिविधि लिवर के मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और फैटी लिवर के जोखिम को कम करती है।

  • शराब और नशीले पदार्थों से दूरी शराब लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन है। यह लिवर की कोशिकाओं को नष्ट कर सिरोसिस और लिवर कैंसर का मार्ग प्रशस्त करती है। शराब का त्याग करना या इसे न्यूनतम करना लिवर को बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है।
  • नियमित जांच को न करें नजरअंदाज लिवर की बीमारियां खामोश शिकारी की तरह होती हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या मोटापे से ग्रसित लोगों को समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट और विटामिन-ई की जांच करानी चाहिए। समय पर पहचान ही इस अंग को फेल होने से बचा सकती है।

हमारे हाथ में है। पर्याप्त पानी पीना, 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना और संतुलित भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप न केवल लिवर रोगों से बच सकते हैं बल्कि एक ऊर्जावान जीवन भी जी सकते हैं। याद रखें एक स्वस्थ लिवर ही एक लंबी और खुशहाल जिंदगी की नींव है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply