World Environment Day 2026: एनवायरमेंट को बचाने की जिम्मेदारी अब सिर्फ सरकारों की नहीं है बल्कि हर किसी को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए. यहां हम बच्चों को पर्यावरण के महत्व को समझाने की बात कर रहे हैं. कहती है क्या आप जानते हैं कि क्लाइमेट चेंज का प्रभाव कई तरह से हमें प्रभावित करता है. इससे बच्चों के विकास, बड़े लोगों का बिगड़ा स्वास्थ्य, डिप्रेशन और ठीक से पोषण न मिलने जैसी समस्याओं के साथ मिलकर मेंटल हेल्थ पर एक्ट्रा प्रेशर डालता है.

इसलिए बच्चों का नेचर से जुड़ाव जरूरी है. ये उनकी मेंटल हेल्थ, फोकस और इमोशनल डेवलपमेंट को बेहतर बनाता है. अगर छोटी उम्र से ही नेचर से प्यार और जिम्मेदारी का इमोशन बच्चों में डेवलप किया जाए तो इसका फायदा पर्यावरण के प्रति ज्यादा जागरूक बन सकते हैं.
समर वेकेशन में नेचर से जुड़ी एक्सटिविटी
खास बात है कि फिलहाल बच्चों समर वेकेशन चल रहा है. उनकी छुट्टियों में एक्टिविटी कराने के लिए आप उनसे पर्यावरण सरंक्षण से जुड़ी चीजें करा सकते हैं. पर्यावरण की सेफ्टी के लिए सिर्फ पौधे लगाना काफी नहीं है.
Khabar Monkey
इस एनरवायरमेंट डे पर आप अपने बच्चे से न सिर्फ पौधे लगवाएं बल्कि उनसे कई दूसरी क्रिएटिव एक्टिविटी भी करा सकते हैं. बच्चों से ऐसी एक्टिविटी कराएं जो उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ मजेदार भी लगें.
वेस्ट से बेस्ट कंपटीशन
घर में पड़ी खराब प्लास्टिक की बोतल, पुराने अखबार और कार्डबोर्ड का फिर से यूज करके कई क्रिएटिव आइटम्स बनाई जा सकती हैं. पुरानी बोतल में छोटे-छोटे पौधे उगाए जा सकते हैं या फिर इनसे बर्ड फीडर तैयार किए जा सकते हैं. इन्हें कूड़े में फेंकने से पर्यावरण को नुकसान होता है. लेकिन अगर चीजों का ऐसे यूज करते हैं तो पर्यावरण संरक्षण में मदद कर सकते हैं.
पौधे को दोस्त बनाओ
घर में बच्चे हैं तो उनसे पौधा लगावाएं और उसें इसकी जिम्मेदारी सौंपें. बच्चा चाहे तो पौधे का नाम रख सकता है और इस काम को और क्रिएटिव बनाने के लिए पौधे की ग्रोथ डायरी भी बना सकता है. आसान भाषा में बच्चे को समझाने के लिए उसे बताएं कि ये पौधा आपका दोस्त है. पर्यावरण को साफ या इसे सुरक्षित रखने में पेड़-पौधों का सबसे अहम रोल है. पौधों की ये जिम्मेदारी बच्चों को चीजों का महत्व करना सीखाएगी.
मिनी किचन गार्डन
इतना ही नहीं आप बच्चे के साथ मिलकर मिनी किचन गार्डन भी डेवलप कर सकते हैं. बच्चों संग घर की बालकनी या आंगन में पुदीना, धनिया, मिर्ची और टमाटर उगाएं. ये किचन में काम आने वाली चीजें उन्हें खाने और नेचर के बीच का कनेक्शन समझा पाएंगी.
पानी बचाने की जानकारी
पर्यावरण को नुकसान पहुंचने का एक कारण पानी की बर्बादी भी है. लोग घरों में गाड़ी धोने या दूसरे कामों में कई हजार लीटर पानी बर्बाद करते हैं. वहीं कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत है. पानी को बर्बाद होने से बचाना कितना जरूरी है ये भी बच्चों को समझाना जरूरी है.
बच्चों के साथ इसमें भी कई क्रिएटिव चीजें की जा सकती है. बच्चों को दिखाएं कि नल खुला छोड़ने और बंद रखने में कितना पानी बचता है. उन्हें बताएं कि पानी का क्या महत्व है.












