SportsViral

Asian Games 2026: क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमें हुई पक्की, नेपाल और मलेशिया ने भी किया क्वालीफाई

Asian Games 2026: क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमें हुई पक्की, नेपाल और मलेशिया ने भी किया क्वालीफाई

नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान की क्रिकेट टीमों ने 2026 के एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन इस साल सितंबर-अक्टूबर में जापान में किया जाएगा। सिंगापुर में खेले गए क्वालीफाइंग मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल और मलेशिया ने अपने ग्रुप (ग्रुप ए) में और हांगकांग और ओमान ने दूसरे ग्रुप (ग्रुप बी) में टॉप-2 पोजीशन हासिल करके एशियन गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की की।

Khabar Monkey

Asian Games 2026: क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमें हुई पक्की, नेपाल और मलेशिया ने भी किया क्वालीफाई
Asian Games 2026: क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमें हुई पक्की, नेपाल और मलेशिया ने भी किया क्वालीफाई

नेपाल की टीम का प्रदर्शन क्वालीफाइंग मैचों में रहा शानदार

क्वालीफाइंग मुकाबलों में नेपाल की टीम ने बेहद दमदार खेल दिखाया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में चीन को 221 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच में नेपाल ने 2 विकेट खोकर 313 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसमें ओपनर कुशल भुर्तेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 43 गेंदों में 129 रन बनाए थे। इस स्कोर के साथ ही नेपाल मेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक से ज्यादा बार 300+ रन बनाने वाली दुनिया की इकलौती टीम भी बन गई।

नेपाल ने मलेशिया को बड़े अंतर से हराया था

अपने दूसरे मैच में नेपाल ने मलेशिया को 167 रनों से मात दी। उस मुकाबले में भी कुशल भुर्तेल ने एक और शानदार शतक लगाकर टीम का स्कोर 275 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया था। कतर की टीम के टूर्नामेंट से हट गई थी, जिस वजह से नेपाल की टीम अपने ग्रुप में दोनों मैच जीतकर टॉप पर रही। वहीं दूसरी तरफ, मलेशिया ने भी चीन को हराकर एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं ग्रुप बी में हांगकांग और ओमान ने बेहरीन और सिंगापुर को हराकर टूर्नामेंट में जगह पक्की की है। अब ये दोनों टीमें, ग्रुप ए से क्वालीफाई करने वाली नेपाल और मलेशिया के साथ मैच खेलेगी, लेकिन उससे टीम के क्वालिफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

24 सितंबर से शुरू होगा मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट में इन 4 टीमों से पहले 6 टीमें पहले से मौजूद थी। 6 टीमों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मेजबान देश जापान का नाम शामिल है। एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा, जबकि महिलाओं का टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक होगा। महिला टूर्नामेंट के लिए थाईलैंड, मलेशिया और चीन की टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply