शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

जून में फिर छाई Royal Enfield, 1 महीने में बिकीं 1.14 लाख बाइक, 27% बढ़ी सेल​

देश की प्रमुख बाइक निर्माता कंपनियों में शामिल हो चुकी Royal Enfield ने जून 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी ने इस महीने कुल 1,14,032 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले साल जून 2025 में बिके 89,540 यूनिट्स की तुलना में करीब 27 प्रतिशत ज्यादा है. इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान भारतीय बाजार का रहा, […]

देश की प्रमुख बाइक निर्माता कंपनियों में शामिल हो चुकी Royal Enfield ने जून 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी ने इस महीने कुल 1,14,032 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले साल जून 2025 में बिके 89,540 यूनिट्स की तुलना में करीब 27 प्रतिशत ज्यादा है. इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान भारतीय बाजार का रहा, जहां बिक्री 34% बढ़कर 1,02,930 यूनिट्स तक पहुंच गई.

12,583 यूनिट्स का निर्यात

हालांकि, कंपनी का कारोबार दबाव में रहा. जून 2025 में जहां 12,583 यूनिट्स का निर्यात हुआ था, वहीं इस साल यह घटकर 11,102 यूनिट्स रह गया, यानी करीब 12% की गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद घरेलू मांग ने कुल बिक्री को मजबूती दी.पूरे वित्त वर्ष 202627 के शुरुआती महीनों में भी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है.

एक्सपोर्ट 20% घटकर 29,253 यूनिट्स पर आ गया

इस अवधि में अब तक ने कुल 3,30,427 बाइकें बेची हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से लगभग 24% ज्यादा है. घरेलू बाजार में इस दौरान बिक्री 32% बढ़कर 3,01,174 यूनिट्स हो गई, जबकि एक्सपोर्ट 20% घटकर 29,253 यूनिट्स पर आ गया.

इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू

जून महीना कंपनी के लिए एक और कारण से खास रहा, क्योंकि इसी दौरान उसने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी भी शुरू की. कंपनी की नई इलेक्ट्रिक पहल फ्लाइंग फ्ली ब्रांड के तहत लॉन्च किए गए मॉडल C6 की डिलीवरी बेंगलुरु से शुरू हुई. इस मॉडल के साथ कंपनी ने आधुनिक सर्विस सिस्टम, डीलरशिप नेटवर्क और 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी दी हैं.

कंपनी का प्लान

कंपनी का प्लान है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक को एक साथ पूरे देश में लॉन्च करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से अलगअलग शहरों में पेश किया जाएगा. इससे कंपनी को ग्राहकों की प्रतिक्रिया समझने और नेटवर्क मजबूत करने का मौका मिलेगा.कुल मिलाकर, मजबूत घरेलू मांग और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखने के कारण कंपनी की ग्रोथ फिलहाल अच्छी बनी हुई है, हालांकि एक्सपोर्ट में गिरावट एक चुनौती के रूप में सामने है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY