रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dental Health Care: दांत से खून आने को न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट ने बताए 5 बड़े कारण, जानें​

क्या आप जानते हैं कि अगर शरीर में विटामिन सी की कमी है तो दांतों से खून आने की शिकायत हो सकती है. लोग मानते हैं कि दांत में ब्रश तेज रगड़ने से ऐसा होता है, जबकि इसके कई दूसरे कारण भी हैं. इस टॉपिक पर टीवी9 ने अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल की डॉक्टर लक्ष्मी टंडन […]

क्या आप जानते हैं कि अगर शरीर में विटामिन सी की कमी है तो दांतों से खून आने की शिकायत हो सकती है. लोग मानते हैं कि दांत में ब्रश तेज रगड़ने से ऐसा होता है, जबकि इसके कई दूसरे कारण भी हैं. इस टॉपिक पर टीवी9 ने अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल की डॉक्टर लक्ष्मी टंडन से बात की. एक्सपर्ट से जानें.

सूजन यानी जिंजिवाइटिस डॉ. लक्ष्मी टंडन कहती हैं कि दांतों या मसूड़ों से खून आना एक सामान्य समस्या लग सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे आम वजह मसूड़ों की सूजन यानी जिंजिवाइटिस है, जो दांतों पर प्लाक और बैक्टीरिया जमा होने से होती है.

सही से सफाई न करना एक्सपर्ट ने बताया दूसरा बड़ा कारण दांतों की सही तरीके से सफाई न करना है, जिससे मसूड़े कमजोर होकर ब्रश करते समय या कुछ कठोर चीज खाने पर खून छोड़ सकते हैं. मसूड़े अगर सेंसिटीव हैं तो सॉफ्ट ब्रश का यूज करें.

विटामिन सी की कमी उनके मुताबिक शरीर में विटामिन की कमी भी इसकी वजह हो सकती है. एक्सपर्ट ने बताया तीसरा कारण विटामिनसी और विटामिनके की कमी हो सकती है, क्योंकि ये दोनों पोषक तत्व मसूड़ों और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

ब्रश का गलत इस्तेमाल डॉ. लक्ष्मी कहती है कि चौथा कारण बहुत ज्यादा जोर से ब्रश करना या गलत ब्रश का इस्तेमाल करना है, जिससे मसूड़ों में चोट लग सकती है. लोग मानते हैं कि जितना तेज और रगड़कर ब्रश किया जाए दांतों की सफाई उतनी ही बेहतर होगी. ये एक बड़ी गलती है और इससे मसूड़े कमजोर तक होने लगते हैं.

कुछ बीमारियां और दवाएं वहीं पांचवां कारण कुछ बीमारियां या दवाइयां भी हो सकती हैं, जैसे डायबिटीज, ब्लड थिनर दवाएं या शरीर में प्लेटलेट्स की कमी. अगर मसूड़ों से बारबार खून आ रहा है, मुंह से बदबू आती है या मसूड़ों में सूजन बनी रहती है, तो तुरंत डेंटिस्ट से जांच करानी चाहिए. समय पर इलाज कराने से मसूड़ों की बीमारी और दांतों के नुकसान से बचा जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY