शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट आज, होमगार्ड्स को कैशलेस इलाज, UPPSC के सदस्यों की पेंशन बढ़ाने, रिटायरमेंट के पहले ग्रेच्युटी भुगतान के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर​

UP CM Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज योगी कैबिनेट की बैठक सुबह दस बजे सीएम आवास पर होगी। जिसमें कई महत्तवपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार योगी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आएंगे। जिमसें सबसे खास होमगार्ड स्वयंसेवकों के कैशलेस इलाज और यूपी लोक सेवा […]

UP CM Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज योगी कैबिनेट की बैठक सुबह दस बजे सीएम आवास पर होगी। जिसमें कई महत्तवपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार योगी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आएंगे। जिमसें सबसे खास होमगार्ड स्वयंसेवकों के कैशलेस इलाज और यूपी लोक सेवा आयोग UPPSC के अध्यक्ष और सदस्यों के पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव माना जा रहा है। 

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 

आपको बता दें आज 6 जुलाई सोमवार को होने वाली योगी ​कैबिनेट में होमगार्ड स्वयंसेवकों को 5 लाख तक के कैशलेस इलाज का प्रस्ताव रखा जा सकता है। तो वहीं कुछ विभागों में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव रखा गया है। यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव मुहर लग सकती है। तो वहीं यूपी में स्टार्टअप प्रोत्साहन के लिए नई स्टार्टअप नीति 2026 का प्रस्ताव भी आ सकता है। 

शिक्षकों को रिटायरमेंट के पहले ग्रेच्युटी भुगतान का प्रस्ताव

शिक्षकों को रिटायरमेंट के पहले ग्रेच्युटी भुगतान का प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। जिसमें सेवानिवृत्ति आयु से पहले असामयिक मृत्यु की स्थिति में ग्रेच्युटी भुगतान मिले। हालांकि इसमें अरबी, फारसी मदरसों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु से पहले असामयिक मृत्यु की स्थिति में ग्रेच्युटी भुगतान का प्रस्ताव शामिल हैं। 

ये प्रस्ताव शामिल 

मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना की कार्य योजना का प्रस्ताव 

कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय का प्रस्ताव 

गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय का प्रस्ताव 

फतेहपुर में ठाकुर युवराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव 

गोरखपुर में 100 बेड के अस्पताल के लिए जमीन का प्रस्ताव 

नगर निगम गोरखपुर और मुरादाबाद म्युनिसिपल बांड जारी करने का प्रस्ताव 

वाराणसी में रोपवे पायलट परियोजना के तहत जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव 

पंचायती राज विभाग संचालन एवं अनुरक्षण नीति का प्रस्ताव 

यूपी परिवीक्षा अधिकारी राजपत्रित सेवा नियमावली 2026 के संशोधन का प्रस्ताव

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY