शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हरमनप्रीत कौर ने नही मिलाया पाकिस्तान से हाथ तो पाकिस्तानी कोच वहाब रियाज का ठनका माथा, बोल दी ये बात​

Wahab Riaz: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के 6वें मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की महिला टीम से हुआ. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 170 रन बना डाले, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 17 ओवरो में ही 106 रनों पर सिमट गई […]

Wahab Riaz: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के 6वें मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की महिला टीम से हुआ. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 170 रन बना डाले, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 17 ओवरो में ही 106 रनों पर सिमट गई और भारत ने इस मैच को 64 रनों से जीता.

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नही मिलाया. इसके बाद पाकिस्तान के नए कोच और पूर्व खिलाड़ी वहाब रियाज का माथा ठनक गया और उन्होंने जो कुछ कहा आइए जानते हैं.

Wahab Riaz ने बताया पाकिस्तान के हार की असली वजह

पाकिस्तान ने इसी साल जनवरी में वहाब रियाज को पाकिस्तान की टीम का अपना कोच नियुक्त किया और अपनी टीम को टी20 विश्व कप जीताने का जिम्मा उठाया. वहाब रियाज ने भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद अपनी गलतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि

“171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हम पावरप्ले में शानदार रहे. उसके बाद हमें सात या आठ रन वाले दोतीन ओवर निकालने थे और विकेट नहीं गंवाने थे. लेकिन जैसे ही फील्ड फैली, हमने सातवें से 13वें ओवर के बीच पांच विकेट गंवा दिए. इसके बाद मैच में वापसी करना काफी मुश्किल हो गया था.”

टीम इंडिया के साथ नो हैंडसेक पर बोले वहाब रियाज

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमनेसामने थीं, तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नही मिलाया, जिसे बाद में अंडर19 टीम, इंडिया ए और भारतीय महिला टीम ने भी जारी रखा और पाकिस्तान के साथ कोई हैंडसेक नही किया.

इस बारे में जब पाकिस्तान के कोच वहाब रियाज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

“मैं नहीं जानता कि हाथ नहीं मिलाने के पीछे क्या कारण है. अगर चीजें इसी तरह चल रही हैं तो उन्हें ऐसे ही चलने दो. मुझे नहीं लगता कि इससे कोई खास फर्क पड़ता है.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY