शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन​

मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। यह रजिस्ट्रेशन नौ जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक खुले रहेंगे, जिसके दौरान लोग शो का हिस्सा बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने नए प्रोमो के […]

मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। यह रजिस्ट्रेशन नौ जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक खुले रहेंगे, जिसके दौरान लोग शो का हिस्सा बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अमिताभ बच्चन ने नए प्रोमो के साथ की घोषणा

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर इस शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। गुरुवार को सोनी चैनल और सोनी लिव के इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बी का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए ही फैंस को रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू होने की खुशखबरी दी गई।

गूगल जेमिनी एआई से मिलेगी पूरी मदद

इससे पहले शो के लिए रजिस्ट्रेशन नौ मार्च से लेकर 27 मार्च तक किए गए थे। इस बार केबीसी की हॉटसीट तक पहुंचने के सफर को आसान बनाने और सवालों की तैयारी के लिए शो के मेकर्स ने एआई प्लेटफॉर्म गूगल जेमिनी के साथ हाथ मिलाया है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन करके या सवाल पूछकर रजिस्ट्रेशन से लेकर आगे होने वाले ऑडिशन और तैयारी की पूरी जानकारी आसानी से पा सकता है। इसी खास सुविधा को ध्यान में रखते हुए केबीसी के रजिस्ट्रेशन गुरुवार से दोबारा खोले गए हैं।

सोनी लिव एप से ऐसे करें अप्लाई

अब शो में भाग लेने की इच्छा रखने वाले लोग सोनी लिव एप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्हें नौ जुलाई से 24 जुलाई के बीच हर दिन पूछे जाने वाले सवालों के सही जवाब देने होंगे और अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
 

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी नियम जान लें

शो में पूछे जाने वाले हर सवाल का सही जवाब देने के लिए प्रतिभागियों को 24 घंटे का समय दिया जाएगा। इस गेम शो का हिस्सा बनने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए और उसका भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY