Saturday, April 25, 2026
Entertainment

Ayushmann Khurrana New Film: एक आई नहीं और दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू, आयुष्मान खुराना साउथ जाकर क्या करने वाले हैं?

Ayushmann Khurrana Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं, क्योंकि उनके खाते में इस वक्त कई फिल्में हैं. आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान नजर आने वाली हैं. आयुष्मान खुराना के पाइपलाइन में फिलहाल 3 मूवीज हैं, जो इसी साल रिलीज के लिए तैयार हैं. आयुष्मान खुराना अगली बार ‘पति पत्नी और वो दो’ और स्पाई कॉमेडी ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगे. इसी बीच आयुष्मान खुराना ने चुपचाप एक और फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए एक्टर साउथ चले गए हैं.

Ayushmann Khurrana New Film: एक आई नहीं और दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू, आयुष्मान खुराना साउथ जाकर क्या करने वाले हैं?
Ayushmann Khurrana New Film: एक आई नहीं और दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू, आयुष्मान खुराना साउथ जाकर क्या करने वाले हैं?

ने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है. एक दमदार ‘बैकवॉटर थ्रिलर’ फिल्म है, जिसकी कहानी केरल की पृष्ठभूमि पर आधारित है. आयुष्मान खुराना इस फिल्म की शूटिंग के लिए केरल पहुंच गए हैं. कॉमेडी फिल्मों के बाद अब आयुष्मान खुराना एक बार फिर सीरियस किरदार में वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन ‘काला पानी’ फेम समीर सक्सेना कर रहे हैं. फिल्म यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है.

आयुष्मान खुराना अनटाइटल्ड फिल्म

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने की शुरुआत में शुरू हुई थी. अप्रैल की शुरुआत में बड़े गुपचुप तरीके के साथ इसका प्रोडक्शन वर्क शुरू किया गया था. फिल्म मेकर्स ने शूटिंग के लिए एक प्रॉपर शेड्यूल अपनाया है, जिसका मकसद है कि पूरी शूटिंग को एक ही बार में बिना किसी रुकावट के पूरा करना है. अभी तक इस फिल्म का नाम नहीं पता चल पाया है. उम्मीद है कि इस अनटाइटल्ड फिल्म का पूरा शेड्यूल मई के आखिर तक एक ही बार में लगातार पूरा हो जाएगा. इस फिल्म को अक्षय विधानी बना रहे हैं और समीर सक्सेना इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.

आयुष्मान खुराना अपकमिंग मूवीज

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जल्द ही एक्टर ‘पति पत्नी और वो 2’ में नजर आने वाले हैं, इस फ़िल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगी. पहले ये फिल्म होली 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 15 मई 2026 तक के लिए टाल दिया गया है. इस कॉमेडी सीक्वल का डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है और इसे भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply