शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
फरीदकोट में युवक की हत्या, सादिक रोड पर मिला शव​ | लेट टर्म डिलीवरी क्यों होती है? 40 हफ्ते के बाद मां और बच्चे को क्या खतरे?​ | Nazia Elahi Khan Ghar wapsi: नाजिया इलाही खान का सनातन धर्म अपनाने का ऐलान, MP में तर्पण के दौरान जताई थी इच्छा, जानें किस गौत्र में होंगी शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच कब चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन? जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग​

Vande Bharat Sleeper Train: अगर आप भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। इस रूट पर देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरु करने का प्लान बनाया जा रहा है।  प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 31 अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित समारोह […]

Vande Bharat Sleeper Train: अगर आप भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। इस रूट पर देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरु करने का प्लान बनाया जा रहा है। 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 31 अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि, उद्घाटन कार्यक्रम और नियमित संचालन की तारीख को लेकर रेलवे की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Vande Bharat Sleeper Train: कहां से चलाई जाएगी ट्रेन? 

सूत्रों के अनुसार, उद्घाटन के दिन स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे वाराणसी से रवाना करने की योजना बनाई गई है। इस सफर के दौरान बीम में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जंक्शन पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। 

नियमित सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को वाराणसी और दिल्ली के बीच सफर के लिए एक और प्रीमियम ट्रेन का विकल्प मिल सकता है।

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी से दिल्ली के लिए क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

प्रस्तावित समयसारिणी के मुताबिक, नियमित संचालन शुरू होने के बाद ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। रात 8:50 बजे में वाराणसी से रवाना होगी और  रात 10:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद  5 मिनट रुकने के बाद प्रयागराज से
रात 10:40 बजे निकलेगी और रात 12:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। फिर वहां से 5 मिनट बाद निकेलगी और अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली  पहुंच जाएगी।  इससे रात में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकती है।

Vande Bharat Sleeper Train: क्या प्रयागराज के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा?

वाराणसीनई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत से प्रयागराज के यात्रियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित समयसारिणी के मुताबिक, ट्रेन रात 10:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद रात 10:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इस ट्रेन से कारोबारी, नौकरीपेशा लोग और छात्र रात में यात्रा करके सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे। इससे उन्हें दिन के समय का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है। फिलहाल, प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के पास हमसफर, शिवगंगा और प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के विकल्प हैं।

दिल्ली से वाराणसी लौटने का क्या होगा समय?

वापसी यात्रा के लिए भी ट्रेन की प्रस्तावित समयसारिणी जारी की गई है। इसके अनुसार, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन रात में रवाना होगी और अगले दिन सुबह अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे प्रस्थान करेगी। फिर दूसरे दिन सुबह 4:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। फिर सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

कब से शुरू होगी नियमित सेवा?

रिपोर्ट के मुताबिक , 31 अक्टूबर को उद्घाटन की संभावना जताई जा  रही है। नियमित परिचालन किस दिन से शुरू होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी रेलवे की ओर से जारी की जानी बाकी है। ट्रेन के अंतिम स्टॉपेज, समयसारिणी और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी भी रेलवे की आधिकारिक घोषणा के बाद स्पष्ट होगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY