: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तस्वीरें शेयर कर रेलवे नेटवर्क के विस्तार की जानकारी दी। पीएम ने बताया कि अब मुंबईबेंगलुरु और काशीदिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से सफर किया जा सकता है। इन ट्रेनों में यात्रियों को रात के सफर के दौरान आधुनिक और आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी।

दिल्लीवाराणसी वंदे भारत स्लीपर का किराया
दिल्लीवाराणसी रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए अलगअलग क्लास का किराया तय किया गया है।
थर्ड एसी : 1,819.20 रुपए
सेकंड एसी : 2,349.80 रुपए
फर्स्ट एसी : 2,880.40 रुपए
मुंबईबेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर का किराया
मुंबईबेंगलुरु रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को दिल्लीवाराणसी के मुकाबले ज्यादा किराया देना होगा।
थर्ड एसी : 2,810 रुपए
सेकंड एसी : 3,630 रुपए
फर्स्ट एसी : 4,450 रुपए
दोनों ट्रेनों के किराये में काफी अंतर है। मुंबईबेंगलुरु ट्रेन के थर्ड एसी का किराया दिल्लीवाराणसी ट्रेन के फर्स्ट एसी के किराये के लगभग बराबर है। हालांकि, दोनों रूट की दूरी में काफी अंतर है।
दिल्लीवाराणसी ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेगी।
ये खबर भी पढ़ें:
मुंबईबेंगलुरु ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 27651 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 8:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 नवंबर से नियमित रूप से शुरू होगी और मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु के SMV स्टेशन से शाम 7:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 नवंबर से नियमित रूप से शुरू होगी और सोमवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।