बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP वालों के लिए खुशखबरी! धनतेरस से छठ तक नहीं कटेगी बिजली, गांव से शहर तक 24 घंटे सप्लाई​ | Lucknow Cylinder Transporters Strike: लखनऊ में सिलेंडर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, 80 गैस एजेंसियों पर सप्लाई प्रभावित​ | तेज नजर, शातिर शिकारी… क्या उल्लू वाकई में बेवकूफ होते हैं? जानें क्या कहता है विज्ञान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP वालों के लिए खुशखबरी! धनतेरस से छठ तक नहीं कटेगी बिजली, गांव से शहर तक 24 घंटे सप्लाई​

UP Electricity Supply: उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा. धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक प्रदेश के शहरों और गांवों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी. इसको लेकर ऊर्जा विभाग ने अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं. प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद ने […]

UP Electricity Supply: उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा. धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक प्रदेश के शहरों और गांवों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी. इसको लेकर ऊर्जा विभाग ने अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं. प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी तकनीकी खराबी को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए हैं.

त्योहारों में 24 घंटे मिलेगी बिजली

प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि धनतेरस से छठ पूजा तक प्रदेश में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए. शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए. अगर किसी तकनीकी खराबी या अन्य कारण से बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बहाल किया जाए. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली की मांग बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में सभी अधिकारी पहले से तैयारियां पूरी कर लें, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

ये भी पढे़ं

मरम्मत के लिए तैयार रहेंगी टीमें

ऊर्जा विभाग ने बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंग तैनात रखने के निर्देश दिए हैं. ये टीमें जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर खराबी को ठीक करेंगी. अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हर समय फोन पर उपलब्ध रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. इसके अलावा ट्रांसफार्मर, फीडर और बिजली के लोड की नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं. इससे ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी की समय रहते पहचान की जा सकेगी.

ढीले तार और झुके बिजली के पोल होंगे ठीक

प्रमुख सचिव ने बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से कहा गया है कि जहां भी बिजली के तार ढीले हैं या बिजली के पोल झुके हुए हैं, उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए. घरों की छतों के पास से गुजरने वाले बिजली के तारों को भी निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार व्यवस्थित किया जाए. इसके साथ ही स्कूलों की छतों के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तारों को तय समय के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम

त्योहारों के दौरान बिजली से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डिस्कॉम से लेकर जिला स्तर तक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. इन कंट्रोल रूम के जरिए बिजली आपूर्ति और शिकायतों पर नजर रखी जाएगी. बिजली हेल्पलाइन नंबर 1912 की भी लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों को कहा गया है कि शिकायत मिलने पर उसका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए.

मेले और सार्वजनिक आयोजनों पर विशेष नजर

त्योहारों के दौरान लगने वाले मेलों और सार्वजनिक आयोजनों में बिजली व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. ऊर्जा विभाग का जोर सिर्फ निर्बाध बिजली आपूर्ति पर ही नहीं, बल्कि बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने पर भी है. इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपनेअपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का प्रयास है कि धनतेरस से छठ पूजा तक प्रदेश के लोगों को बिना किसी रुकावट के बिजली मिले और त्योहारों के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY