बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ पर भारत की चिंता​ | Jio IPO का महा-इतिहास: 100 मिनट में सब्सक्रिप्शन फुल, टूट गए 3 बड़े रिकॉर्ड, एंकर इन्वेस्टर्स ने दिए 2.5 लाख करोड़|​ | Bajaj Pulsar N250SS लॉन्च, ₹1.59 लाख में मिलेंगे 4V इंजन, TFT डिस्प्ले और राइडिंग मोड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Uttrakhand EVM Inspection: 23 अक्टूबर से शुरू होगी EVM-VVPAT की जांच, DM ने दिए समय पर काम करने के निर्देश​

UK EVM Inspection: उत्तराखंड के चम्पावत में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग अलर्ट मोड पर है। 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच यानी एफएलसी शुरू होने जा रही है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश […]

UK EVM Inspection: उत्तराखंड के चम्पावत में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग अलर्ट मोड पर है। 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच यानी एफएलसी शुरू होने जा रही है।

इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराई जाए।

प्रथम ​स्तर की तैयारियां तेज 

चम्पावत में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली एफएलसी के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को जांच से संबंधित दिशानिर्देश निर्धारित स्थानों पर स्पष्ट रूप से चस्पा करने और जांच कार्य के सुचारु संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

एफएलसी के दौरान अधिकृत तकनीकी अभियंता और वीवीपैट की भौतिक स्थिति और कार्यप्रणाली की जांच करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जिससे जांच की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में ये रहे मौजूद 

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, नोडल अधिकारी ईवीएम विमल कुमार सूठा सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे। निर्वाचन विभाग का जोर एफएलसी प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने पर है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY