रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Uttarakhand Film Policy 2024: फिल्म निर्माण का नया हब बन रहा उत्तराखंड, IFFI-2026 में फिल्मकारों ने की तारीफ, 3 करोड़ तक सब्सिडी का प्रावधान​ | अब कार चलाना नहीं, सिर्फ बैठकर सफर करना होगा! Tesla की नई गाड़ी में नहीं मिलेगा स्टीयरिंग और ब्रेक पैडल​ | Syed Mushtaq Ali Trophy में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बने Jamshed Alam​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Uttarakhand Film Policy 2024: फिल्म निर्माण का नया हब बन रहा उत्तराखंड, IFFI-2026 में फिल्मकारों ने की तारीफ, 3 करोड़ तक सब्सिडी का प्रावधान​

: उत्तराखंड अब फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, शानदार शूटिंग लोकेशन्स और फिल्म निर्माण के लिए दी जा रही सुविधाएं देशविदेश के फिल्मकारों को आकर्षित कर रही हैं। गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 के Waves […]

: उत्तराखंड अब फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, शानदार शूटिंग लोकेशन्स और फिल्म निर्माण के लिए दी जा रही सुविधाएं देशविदेश के फिल्मकारों को आकर्षित कर रही हैं। गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स को लेकर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान फिल्मकारों ने उत्तराखंड में शूटिंग के अपने अनुभव साझा किए और राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं की सराहना की।

IFFI2026 में उत्तराखंड की फिल्म नीति पर चर्चा

Waves Film Bazaar में ‘Destination Uttarakhand: Where Nature Meets Cinematic Magic’ विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। इस सत्र में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम रेड्डी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अभिनेत्री शीना ने किया।

फिल्मों और वेब सीरीज के लिए 3 करोड़ तक सब्सिडी

पैनल चर्चा के दौरान संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी2024 राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत निर्धारित पात्रता और शर्तों के अनुसार हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स के लिए अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि फिल्मकारों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था और आसान शूटिंग अनुमति प्रक्रिया लागू की गई है। इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को सरल बनाने में मदद मिल रही है।

चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के हिमालयी नजारे, नदियां, पहाड़, ऐतिहासिक इमारतें और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत फिल्मकारों को शूटिंग के लिए कई तरह की लोकेशन्स उपलब्ध कराती हैं। मसूरी, लैंडौर, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार के अलावा गढ़वाल और कुमाऊं के दूसरे क्षेत्रों में भी फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने फिल्म नीति के 3T यानी टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी पर भी जोर दिया। इसके जरिए स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को अवसर देने के साथ क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

आरुषि निशंक ने साझा किया ‘लाइफ हिल गई’ का अनुभव

अभिनेत्री और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने अपनी वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ का जिक्र करते हुए बताया कि उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रोजेक्ट को कहानी सुनने के बाद जियो हॉटस्टार ने कमीशन किया था। उन्होंने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और यहां फिल्म निर्माण के अनुकूल माहौल की सराहना की। साथ ही कहा कि उत्तराखंड में एक मजबूत फिल्म निर्माण इकोसिस्टम विकसित करने की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा फिल्म निर्माता यहां शूटिंग के लिए आएं।

राम रेड्डी बोले उत्तराखंड मेरे लिए दूसरे घर जैसा

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम रेड्डी ने अपनी फिल्म ‘जुगनुमा’ की शूटिंग के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उनके लिए दूसरे घर जैसा है। फिल्म की शूटिंग के लिए सही लोकेशन तलाशने के उद्देश्य से वह 17 बार उत्तराखंड आए थे। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग और आत्मीयता की तारीफ करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ उत्तराखंड के गांवों के बच्चों को भी अभिनय का मौका दिया गया।

ये भी पढ़ें:

फिल्म शूटिंग से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इस चर्चा के जरिए उत्तराखंड की फिल्म नीति, सब्सिडी और प्राकृतिक शूटिंग स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के सामने प्रस्तुत किया गया। राज्य में फिल्म निर्माण गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा होटल, परिवहन, आतिथ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड सरकार का प्रयास राज्य को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को फिल्म उद्योग से जोड़ने का है। 

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY