सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती​ | Rishikesh Karnaprayag Rail Project: उत्तराखंड में पहाड़ों के सीने को चीरकर बन रहीं 213 KM सुरंगें, जानें कब दौड़ेगी पहली ट्रेन​ | यूपी की वोटर लिस्ट में एक लाख डुप्लीकेट नाम! 2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा दावा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हल्दी से संगीत तक…बिग बॉस कंटेस्टेंट अरिश्फा खान के लुक्स से लें आइडिया​

वेडिंग सीजन में आप संगीत या फिर निकाह डे के लिए अरिश्फा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने पिंक कलर का बनारसी फैब्रिक का अनारकली सूट कैरी किया है, जिसमें हैवी फ्लेयर्ड दिया गया है. इस तरह का सूट देखने में बिल्कुल लहंगे जैसी फील देगा, लेकिन पहनने में काफी कंफर्टेबल रहेगा. […]

वेडिंग सीजन में आप संगीत या फिर निकाह डे के लिए अरिश्फा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने पिंक कलर का बनारसी फैब्रिक का अनारकली सूट कैरी किया है, जिसमें हैवी फ्लेयर्ड दिया गया है. इस तरह का सूट देखने में बिल्कुल लहंगे जैसी फील देगा, लेकिन पहनने में काफी कंफर्टेबल रहेगा.

शादी में अगर आपको ऐसा लुक चाहिए जो काफी रिच दिखे, एलिगेंट, ग्रेसफुल हो और रॉयल फील भी दे तो अरिश्फा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने रेड कलर की सिंपल साड़ी कैरी की है जिसके साथ मैचिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज पेयर किया है. अपने स्टाइल को अरिश्फा ने जड़ाऊ ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है. मांगटीका, से लेकर डबल लेयर हार और पोल्की झुमके के साथ कमरबंद उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं.

मेहंदी के फंक्शन के लिए आप अरिश्फा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.ग्रीन कलर की कुर्ती के साथ उन्होंने पिंक लॉन्ग प्लीटेड स्कर्ट कैरी किया है और उसी के मैचिंग का दुपट्टा पेयर किया गया है. पूरे सूट पर खूबसूरत गोल्डन एंब्रॉयडरी के साथ ही लेस वर्क किया गया है, जो काफी रिच लग रहा है.

अरिश्फा खान का ये लुक बिग बॉस का ही है. इसमें वो यलो कलर का शरारा सेट पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वो ब्यूटीफुल डॉल लग रही हैं. पिंक और यलो का कॉम्बिनेशन भी काफी बैलेंस है और प्रिटी लुक दे रहा है. इस तरह का सूट हल्दी फंक्शन के लिए बेस्ट हो सकता है.

संगीत नाइट पर आप एथनिक की बजाय वेस्टर्न आउटफिट चुन सकती हैं. वीकेंड के वार पर अरिश्फा इस रेड कलर की फ्लोर लेंथ ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं. ड्रेस को फुल नेक रखा गया है और शीर फैब्रिक की स्लीव्स इसके हैवी सीक्वेंस वर्क को बैलेंस करती हैं. ड्रेस पर खूबसूरत मैचिंग स्टोन की डिटेलिंग दी गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY