सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Sehat Samvad 2026: क्या AI डॉक्टर्स को कर देगा रिप्लेस, टीवी 9 के सेहत संवाद में डॉ. श्रीकांत ने बताया​ | कॉस्मेटिक सर्जरी से मत करो… पद छोड़ते ही पीसीबी पर भड़के मिस्बाह उल हक, पाकिस्तान क्रिकेट की उड़ाई धज्जियां​ | 72 साल का रिकॉर्ड टूटा! पहली बार दिल्ली से बाहर होगा National Film Awards, जानें किन सितारों को मिलेगा पुरस्कार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ASIM RIAZ ने बिग बॉस 20 को बताया फ्लॉप, फिर डिलीट किया ट्वीट​

‘बिग बॉस 13’ से अपनी पहचान बनाने वाले आसिम रियाज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। आसिम ने शो के नए सीजन को लेकर तंज कसते हुए इसे फ्लॉप बताया है। आसिम रियाज […]

‘बिग बॉस 13’ से अपनी पहचान बनाने वाले आसिम रियाज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। आसिम ने शो के नए सीजन को लेकर तंज कसते हुए इसे फ्लॉप बताया है।

आसिम रियाज ने क्या लिखा?

आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एक और फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है।” इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर ‘बिग बॉस 20’ पर निशाना साधा। हालांकि, पोस्ट वायरल होने के बाद आसिम ने इसे डिलीट कर दिया।

लेकिन पोस्ट डिलीट करने के बावजूद उनका कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। यूजर्स ने आसिम के इस बयान पर तरहतरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “भाई जागा और उसने तथ्य बोलने का फैसला किया।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “अरे भाई इतना सच नहीं कहना होता है।”

लगातार विवादों में हैं आसिम रियाज

आसिम रियाज पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और ‘बिग बॉस’ फेम हिमांशी खुराना के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थे। हिमांशी के कुछ दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए आसिम ने कहा था कि उन्होंने किसी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नहीं की।

इसके बाद आसिम रियाज ने पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा था। वहीं, बाद में उनका नाम विशाल आदित्य सिंह के साथ विवाद को लेकर भी सामने आया। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी हुई और उन्होंने पोस्ट के जरिए एकदूसरे पर तंज कसे।

बिग बॉस 20 पर आसिम के कमेंट की चर्चा

आसिम रियाज खुद ‘बिग बॉस’ के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस 20’ को लेकर उनका यह कमेंट सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। अब देखना होगा कि शो का नया सीजन शुरू होने के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स कैसा रहता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY