: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा के 1,784 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। कैंडीडटेस 1 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

1,784 पदों पर होगी भर्ती
UPSSSC की इस भर्ती में इंटरमीडिएट स्तर के अलगअलग पद शामिल किए गए हैं। भर्ती में वाणिज्य कर संग्रह अमीन, भूमि अर्जन अमीन, भंडार पाल एवं लिपिक, सहकारी कृषि पर्यवेक्षक, गृहमाता, सारणीयक, समाज कल्याण पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, फार्म लिपिक और बिक्री कर्ता समेत कई पद शामिल हैं।
PET2025 स्कोर से होगी शॉर्टलिस्टिंग
इस भर्ती की सबसे अहम बात यह है कि लिखित परीक्षा के लिए कैंडीडटेस की शॉर्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET2025 के स्कोर के आधार पर होगी। आवेदन के दौरान कैंडीडटेस को अपने PET नंबर का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP के जरिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
10 नवंबर से आवेदन, 1 दिसंबर आखिरी तारीख
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में शुल्क समायोजन और संशोधन का मौका 8 दिसंबर 2026 तक मिलेगा। इसलिए कैंडीडटेस को आवेदन करने के बाद अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म पूरा करने की सलाह दी गई है।
आवेदन शुल्क कितना
UPSSSC के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले कैंडीडटेस से परीक्षा शुल्क अलग से लिया जाएगा। आवेदन करने से पहले कैंडीडटेस को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों को जरूर देखना चाहिए।
किन पदों पर मिलेगा मौका
इस भर्ती अभियान के जरिए अलगअलग सरकारी विभागों में नौकरी का मौका मिलेगा। इनमें ग्राम विकास अधिकारी , ग्राम पंचायत अधिकारी , समाज कल्याण पर्यवेक्षक , सहकारी कृषि पर्यवेक्षक , अमीन सहित कई पद शामिल हैं। पदवार योग्यता और चयन प्रक्रिया आयोग के नियमों के अनुसार होगी।