शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
लिखित परीक्षा में फेल, फिर भी UP पुलिस भर्ती की दौड़ लगाने पहुंची युवती; फर्जी एडमिट कार्ड ने खुलवा दिया राज​ | T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री​ | बरेली में गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली; 2 पुलिसकर्मी घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs WI: 6 6 6 6 6…संजू नाम का आया सुनामी, फिर तिलक ने काटा बवाल, Team India ने दिया 250 रनों का लक्ष्य​

Team India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की, भारतीय टीम ने लगातार विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी […]

Team India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की, भारतीय टीम ने लगातार विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और 200 स्कोर के पार पहुंची.

भारत के लिए संजू सैमसन , ईशान किशन के बाद तिलक वर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया और भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 249 रन बनाने में सफल रही.

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान किशन और संजू सैमसन ने लगाया रनों का अंबार

भारतीय टीम जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और  संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही गेंद से तेजी से रन बनाना शुरू किया, हालांकि अभिषेक शर्मा आज फिर फ्लॉप रहे और 12 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाकर चलते बने.

हालांकि इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने विस्फोटक अंदाज में रन बनाना शुरू किया. संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रनों की पारी खेली, वहीं ईशान किशन ने 22 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाए. इन दोनों के आउट होने तक टीम इंडिया का स्कोर 14.3 ओवरों में 162 रन था, आज सिर्फ शिवम दुबे एकलौते ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाया.

Team India के कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा ने की शानदार मैच फिनीश

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा ने भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी. श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाए, 1 गेंद शेष रहते ही वो आउट हुए और उस कमी को नमन धीर ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर पूरा किया. वहीं उपकप्तान तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रन बनाए.

वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया, वहीं स्प्रिंगर ने 64 रन देकर 2 विकेट झटके.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY