UP DA Hike: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% कर दिया है। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।

नवंबर की सैलरी के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ DA
कर्मचारियों को नवंबर के वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। वहीं, जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा।
इन कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा सिर्फ राज्य कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा।