सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इश्क में कमजोर पड़ी रिश्तों की डोर… भाई से ही शादी की जिद पर अड़ी बहन, बदायूं के थाने में हाई वोल्टेज ड्रॉमा​

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. यहां एक लड़की को ममेरे भाई से प्यार हो गया. प्यार ऐसा कि दोनों शादी की जिद पर अड़ गए. चूंकि दोनों के बीच पहले से ही रिश्ता ऐसा था कि दोनों के परिवार वाले उनकी जिद मानने को तैयार नहीं […]

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. यहां एक लड़की को ममेरे भाई से प्यार हो गया. प्यार ऐसा कि दोनों शादी की जिद पर अड़ गए. चूंकि दोनों के बीच पहले से ही रिश्ता ऐसा था कि दोनों के परिवार वाले उनकी जिद मानने को तैयार नहीं हुए. फिर क्या था, भाईबहन के प्यार का यह मामला घर की चारदीवारी से निकलकर थाने तक पहुंच गया.

पहले परिवार वालों ने समझाया, फिर थाने में पुलिस ने खूब समझाने की कोशिश की. फिर भी लड़की तो अपनी जिद को पकड़कर बैठी रही. उसने साफ कह दिया कि शादी तो वह ‘भैया’ से ही करेगी. थाने के अंदर घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. आखिर में लड़के के परिवार वालों ने सोचने के लिए पांच दिन की मोहलत मांग कर जैसे तैसे मामले को शांत कराया.

बिसौली क्षेत्र का है मामला

जानकारी के मुताबिक यह मामला बदायूं में बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. लड़का और लड़की दोनों के परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारी होने की वजह से दोनों का एक दूसरे के घर खूब आना जाना था. दोनों अक्सर एक दूसरे से बात करते थे. चूंकि इनके बीच रिश्ता भाईबहन का था, इसलिए न तो किसी ने शक किया और ना ही किसी ने इन्हें रोकने की कोशिश की. वक्त गुजरने के साथ यह भाईबहन का रिश्ता कब प्रेम संबंध में बदल गया, खुद इन्हें भी खबर नहीं लगी.

दोनों ने खाई जीवन भर साथ निभाने की कसमें

लड़का और लड़की दोनों ने एकदूसरे को जीवनसाथी मान लिया और जीवन भर साथ निभाने की कसमें भी खा ली. यह खबर जब इनके घर वालों को लगी तो बवाल हो गया. दोनों परिवारों ने इन्हें समझाने की खूब कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो लड़की पक्ष शादी के लिए राजी हो गया. फिर भी लड़के वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. फिर क्या था, सहमति नहीं बनी और लड़की ने थाने में शिकायत दे दी.

लड़की बोली सब कुछ तो हो गया

लड़की की शिकायत पर पुलिस आई. दोनों पक्षों को लेकर थाने गई. दोनों पक्षों से खूब बातचीत हुई, लेकिन लड़की ने साफ कह दिया कि शारीरिक संबंध भी बने हैं, ऐसे में अब तो पीछे हटने का सवाल ही नहीं है. वह उसे अपना पति मान चुकी है और सात जन्म साथ निभाने की कसमें भी खाई हैं. कम से कम इस जन्म में तो कोई बदलाव नहीं हो सकता. हालात को देखते हुए लड़के के परिवार वालों ने सोचने के लिए 5 दिन का समय मांग लिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY